फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: देश भर में लागू होगा पावर का मनोहर मॉडल, तैयार किया जा रहा रोडमैप

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइड्रो-इलेक्ट्रिक परियोजनाओं के माध्यम से वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट बिजली उत्पादन का है लक्ष्य
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के बाद देश भर में मनोहर लाल का पावर मॉडल लागू होगा। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने देश में बढ़ रही बिजली की डिमांड पूरी करने की कवायद शुरू कर दी है। उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में पनबिजली परियोजनाओं का रास्ता साफ हो गया है। वर्ष 2030 तक हाइड्रो-इलेक्ट्रिक परियोजनाओं के जरिए 500 गीगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है। राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठकें करके मनोहर लाल भविष्य का रोडमैप तैयार कर रहे हैं।
मोदी सरकार-3.0 में मनोहर लाल को देश के सबसे अहम मंत्रालयों में एक ऊर्जा मंत्रालय का दायित्व सौंपा गया है। मनोहर लाल द्वारा पूर्व समय में बतौर मुख्यमंत्री हरियाणा में किए गए बिजली सुधार के प्रयासों की खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक मंचों पर कई बार सराहना की है। ऊर्जा मंत्रालय का जिम्मा संभालते ही मनोहर लाल ने देश भर में बिजली परियोजनाओं से जुड़े कार्य को रफ्तार देना शुरू कर दिया है। देश की बढ़ती आबादी के हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि 2035 में बिजली की डिमांड दोगुनी हो जाएगी। अलबत्ता, इस स्थिति को देखते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने महत्वपूर्ण बिजली परियोजनाओं में उत्पादन बढ़ाने के साथ देश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का रोड मैप भी तैयार कर दिया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में टिहरी डैम की बढ़ाई जाएगी क्षमता

मनोहर लाल ने पिछले दिनों टिहरी गढ़वाल डैम पर 1000 मेगावाट टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट और 2400 मेगावाट टिहरी पावर कॉम्प्लेक्स में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और तेजी से परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए। खास ये कि टीएचडीसीआईएल उत्तरी ग्रिड को सस्ती व स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करने में सबसे आगे रहा है।


उत्तराखंड व हिमाचल के मुख्यमंत्रियों संग परियोजनाओं की कर चुके समीक्षा
मनोहर लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश में चल रही बिजली परियोजनाओं की समीक्षा की। यहां 2123 मेगावाट क्षमता की 21 जलविद्युत परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, तो कुल 45 जल विद्युत परियोजनाएं चिहिन्त की गई हैं। जिन पर विभागीय मंजूरी के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से नई दिल्ली में बिजली परियोजनाओं पर चर्चा कर नई परियोजनाएं शुरू करने पर भी सहमति दी है। इसके अलावा, कोलकाता में दामोदर घाटी निगम की व्यापक समीक्षा करके बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने को चल रही परियोजनाओं पर तेजी से काम के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


24 घंटे बिजली सप्लाई और लाइनलॉस में कटौती सबसे बड़ी उपलब्धि

हरियाणा में बतौर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साढ़े 9 साल के कार्यकाल के दौरान बिजली कंपनियों को मुनाफे में लाने के साथ ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति का पावर का मनोहर मॉडल पेश किया। इसी बूते हरियाणा के शहरी क्षेत्रों से लेकर तकरीबन 6000 गांवों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है। लाइनलॉस 37 फीसदी से घटकर 13 फीसदी पर आ गया है। साथ ही हरियाणा की चारों बिजली कंपनियां न केवल मुनाफे में आई और चोरी पर भी अंकुश लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें