फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: संस्थान में भ्रष्टाचार रोकने के लिए पीजीआई जारी करेगा हेल्पलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई की ओपीडी में अपॉइंटमेंट को अलग-अलग करने के साथ कई तरह का बदलाव होने जा रहा है। ओपीडी में मरीजों से पैसे लेने की शिकायतें दर्ज करने के लिए संस्थान की ओर से जल्द एक डेडिकेटेड हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा। उसकी लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी गड़बड़ी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। यह मरीजों और उनके परिवारों को किसी भी अनियमितता की रिपोर्ट करने के लिए सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि सभी कर्मचारी उचित वर्दी पहनें और अपने पहचान पत्र को नाम प्लेट के साथ प्रदर्शित करें, ताकि कर्मचारियों की पहचान आसान हो और जवाबदेही को बढ़ावा मिले। पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने वीरवार को संस्थान के आला अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन नियमों को मजबूत करने के लिए उड़नदस्ते का गठन किया जाएगा। यह दस्ता औचक निरीक्षण करेगा और मानदंडों का पालन सुनिश्चित कराएगा। रोगी देखभाल क्षेत्रों में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस कदम का उद्देश्य बाहरी व्यवधानों से मुक्त सुरक्षित वातावरण बनाए रखना है। इसके अलावा मरीजों के दबाव को अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए संस्थान ने ओपीडी (आउटडोर पेशेंट डिपार्टमेंट) अपॉइंटमेंट को अलग-अलग करने की प्रणाली शुरू की है। इससे भीड़ कम करने और समग्र रोगी अनुभव को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
ऑनलाइन व्यवस्था को देंगे बढ़ावा
प्रो. विवेक लाल ने बताया कि बेहतर सेवा प्रबंधन के लिए संस्थान ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली को और बढ़ावा देगा। मरीज मोबाइल एप या संस्थान की वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने व रोगियों के लिए इसे और अधिक सुविधाजनक बनाने के साथ प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए इस डिजिटल पहल को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें