फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनोहर लाल के चहेते एचपीएस हितेश यादव की मंत्रालय में होगी एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का अतिरिक्त निजी सचिव बनाने के लिए मांगा सर्विस विवरण
विज्ञापन

चंडीगढ़। शहरी विकास मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के चहेते और एचपीएस डॉ. हितेश यादव की एंट्री होगी। मंत्रालय की ओर से हरियाणा के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर प्रक्रिया के तहत डॉ. हितेश यादव का सर्विस विवरण मांगा गया है। यह पत्र डीजीपी हरियाणा दफ्तर में भेजा गया है। अब आगे की प्रक्रिया पुलिस विभाग की तरफ से होनी है।
विज्ञापन


डॉ. हितेश यादव 2011 बैच के एचपीएस (हरियाणा पुलिस सर्विस) अधिकारी है। 2014 में मुख्यमंत्री रहते मनोहर लाल के एडीसी (टूर) के तौर पर डॉ. यादव की नियुक्ति हुई थी। उससे पूर्व वे भिवानी एएसपी पद पर तैनात थे। 10 मार्च 2024 को सीएम पद से मनोहर लाल ने इस्तीफा सौंपा था, जबकि 12 मार्च को नए सीएम के तौर पर नायब सिंह सैनी ने शपथ ली थी। इसके बाद 15 मार्च को एक ट्रांसफर पोस्टिंग सूची में डॉ. हितेश यादव को एसपी सीआईडी की ड्यूटी मिली थी। इसमें हितेश यादव को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सिक्योरिटी इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ऐसे में अब मनोहर लाल के करीबी माने जाने हितेश यादव की मनोहर लाल के मंत्रालय में एंट्री हो रही है। ताकि मंत्रालय में भरोसेमंद अधिकारियों के कंधे पर विभाग की अहम जिम्मेदारी हो। नारनौल के लहरोदा गांव निवासी डॉ. हितेश यादव की पत्नी पंखुड़ी कुमारी भी एचपीएस अधिकारी है। साल 2021 में पति-पत्नी दोनों को पदोन्नति मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें