फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा पहली पातशाही हादसे में जांच के आदेश, पांच लाख मुआवजे का एलान

Wed, 14 Jun 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
बचाव कार्यों का जायज़ा लेते सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को गुरुद्वारा पहली पातशाही पहुंचे। उन्होंने हादसे के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गुरुद्वारा गिरने की जांच के लिए कमेटी करने के आदेश दिए। साथ ही इस हादसे में मरने वालों के आश्रित परिवार को पांच-पांच लाख रुपये, गंभीर घायलों को दो-दो लाख और चोटिलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। 
विज्ञापन


सीएम के आदेश के बाद जांच के लिए एडीसी की अगुवाई में पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई। मलबे में फंसे चार लोगों को निकालने के लिए दूसरे दिन मंगलवार को भी राहत कार्य चलते रहे। उनकी तलाश में एनडीआरएफ की दो कंपनियों के साथ समाज के सेवादार भी लगे हुए हैं। 
 
विज्ञापन

परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया

पीड़ित परिवारों से मिलते सीएम मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल दोपहर बाद 1:38 बजे गुरुद्वारा पहली पातशाही पहुंचे। वे करीब बीस मिनट तक यहां रहे और बचाव कार्य देखा। इस दौरान मलबे में धंसे लोगों के परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हादसे में जिन लोगों की जान गई है, उसकी पूर्ति होना मुश्किल है, लेकिन इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने हादसे में मृत लोगों के आश्रित परिवार को पांच-पांच लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख और मामूली रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें