फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड पार्किंग में पर्ची काटेंगे MBA और B.Tech पास

Wed, 14 Jun 2017 10:18 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बेरोजगारी का आलम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बेरोजगारी का आलम यह है कि अब शहर की पेड पार्किंग में एमबीए और बीटेक पर्ची काटेंगे। अब तक स्मार्ट पार्किंग चलाने के लिए 350 कर्मचारियों की भर्ती की गई है। इनमें से 15 प्रतिशत कर्मचारी ऐसे हैं जो ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट है। भर्ती किए गए 350 लोगों में से 250 महिला कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


शहर की 26 पेड पार्किंग और एक मल्टीलेवल पार्किंग चलाने के लिए कंपनी की ओर से कुल 400 कर्मचारी रखने हैं। इनमें से 350 कर्मचारियों की भर्ती कर ली गई है। नवनियुक्त कर्मचारियों की सेक्टर-17 की मल्टीलेवल पार्किंग में एडवांस ट्रेनिंग चल रही है। 19 जून से शहर की सभी 26 पेड पार्किंग आर्य इंफ्रा कंपनी की ओर से चलाई जाएंगी। पार्किंग चलाने वाले कर्मचारी का मासिक वेतन 10 हजार 900 रुपये हैं।  

 प्रति माह करीब 8200 का वेतन मिलेगा
कंपनी के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर संदीप भोरा का कहना है कि ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट ने भी आवेदन किए हैं। इनमें से 15 प्रतिशत ऐसे लोगों को भर्ती की गई है। उन्होेंने कहा कि अब भी कई ऐसे युवा आवेदन कर रहे हैं जिनकी योग्यता एमबीए और बीटेक हैं।
विज्ञापन


532 सफाई कर्मचारियों के लिए 20 प्रतिशत ग्रेजुएट ने किए थे आवेदन
नगर निगम ने अप्रैल माह में 532 सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। उस समय भी इस पद के लिए लगभग 20 प्रतिशत ऐसे युवाओं ने आवेदन किए थे जो कि ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट है। जबकि इस नौकरी के लिए सिर्फ 8 वी पास शैक्षिक योग्यता थी। 
 
विज्ञापन

मल्टीलेवल पार्किंग होगी महिला कर्मचारियों के हवाले

बुधवार से सेक्टर-17 की मल्टीलेवल पार्किंग महिलाओं के हवाले हो जाएंगी। आर्य इंफ्रा कंपनी की ओर से मल्टीलेवल पार्किंग का कब्जा लिया जा रहा है। ऐसे में भर्ती की गई महिला कर्मचारी मल्टीलेवल पार्किंग चलाएगी। जबकि बाकी पार्किंग 19 जून से कंपनी चलाना शुरू कर देगी। इस समय मल्टीलेवल पार्किंग में शुरुआत के 4 घंटे के 5 रुपये चार्ज किए जा रहे हैं। इस समय नगर निगम ख्रुद ही मल्टीलेवल पार्किंग चला रहा है। 

गुस्से का जवाब मुस्कराहट से दीजिए
 अगर कोई चालक पार्किंग के प्रवेश द्वार पर किसी बात पर नाराज हो जाएं तो भी कर्मचारियों को जवाब हंस कर देना होगा। ऐसे में वह चालक अगली बार पार्किंग कर्मचारी के साथ गुस्सा नहीं करेगा। यह पाठ पार्किंग के लिए तैनात कर्मचारियों को ट्रेनिंग के दौरान पढ़ाया जा रहा है। हर कर्मचारी को तीन अलग अलग सेशन में ट्रेनिंग दी जा रही है।

ट्रेनिंग के दौरान गाड़ी पार्क करने आए लोगों को नमस्ते और थैंकस बोलने की भी ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया जा रहा है कि उनके साथ व्यवहार अच्छा होना चाहिए। कुछ भी हो जाए किसी के साथ भी बहस नहीं करनी है। जबकि सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी अलग से दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान कर्मचारियों को यह भी बताया जा रहा है कि चालक जाम और गरमी का सामना करते हुए आता है ऐसे में उसे अपनी दुकान और कार्यालय में जल्द से जल्द पहुंचने की कोशिश होगी।

कई बार चालक अपनी शेडयूल समय से देरी पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी दिक्कत को देखते हुए कई बार उनका गुस्सा भी झेलना पड़ सकता है। लेकिन किसी भी कर्मचारी ने अपना संयम नहीं खोना है। ट्रेनिंग के दौरान यह भी बताया जा रहा है कि कई बार सिटीजन की सहन करने की शक्ति भी कम होती है ऐसे में ऐसे लोग से निपटने के लिए सिर्फ कर्मचारियों को प्यार से बात करती है। कर्मचारियों को ट्रेनिंग मल्टीलेवल पार्किंग के भीतर ही दी जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें