फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खट्टर सरकार के लिए नई मुसीबत, चिंतन करने निकले थे, चिंता गले पड़ी

Mon, 18 Dec 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
First 'Chintan Shivir' organised by Haryana government - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परवाणु के टिंबर ट्रेल हाईट्स में हरियाणा की भाजपा सरकार का तीन दिवसीय चिंतन शिविर लकीर पीटने से ज्यादा कुछ नहीं रहा। बल्कि इसने खट्टर सरकार के लिए नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। इसने पार्टी के असंतुष्ट विधायकों की नाराजगी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन


अंतिम दिन लंच के न्यौते को ज्यादातर विधायकों ने ठुकरा दिया और एक तिहाई भी नहीं पहुंचे। दूसरी ओर आईएएस अशोक खेमका ने भी भाजपा के चिंतन शिविर पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है। इस प्रकार हर तरफ से हो रही सरकार की आलोचना के बीच हिमाचल में चिंतन के लिए निकले सीएम खट्टर के गले नई चिंता पड़ गई है।  

अपना प्रदेश छोड़ कर हिमाचल प्रदेश की वादियों में चिंतन शिविर करने पर खट्टर सरकार पहले से ही विपक्षियों के निशाने पर है। अब इसने पार्टी के अपने कई विधायकों को भी नाराज कर दिया है। शिविर से दूर रखे जाने और सिर्फ आखिरी दिन लंच पर बुलाये जाने से वे खफा हैं। कुछ ने यह कह कर सवाल उठाए हैं कि क्या उन्हें लंच का लॉलीपाप दिया जा रहा है।  रविवार को टिंबर ट्रेल में रखे गए लंच में गिने-चुने विधायक ही पहुंचे। प्रदेश में भाजपा विधायकों की संख्या 47 है, लेकिन एक तिहाई भी लंच के लिए नहीं आए। 
विज्ञापन

 
बुद्धिजीवियों ने भी बखियां उधेड़ीं 
इतना ही नहीं सरकार के लिए असहज स्थिति शिविर के दौरान उस समय हो गई जब सुशासन पर ब्याख्यान देने केलिए बुलाए गए बुद्घिजीवियों ने भाजपा सरकार की जमकर बखियां उधेड़ीं। उन्होंने अब तक कार्यकाल को लेकर आईना भी दिखाया।
विज्ञापन

गुत्थी ने रखा विज के कंधे पर हाथ, विज ने झटका

First 'Chintan Shivir' organised by Haryana government
सीएम की पीसी में विज पहुंचे लेट, पांचों राज्यमंत्री गायब
शिविर के बाद पिंजौर गार्डन में रखी सीएम की प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज काफी लेट पहुंचे। उनके पहुंचने के लगभग दस मिनट बाद कांफ्रेंस खत्म हो गई। यही नहीं, सरकार के पांचों राज्यों मंत्री नायब सैनी, कर्ण देव कांबोज, मनीष ग्रोवर, बनवारी लाल और कृष्ण बेदी दिखे ही नहीं। विधायक सीमा त्रिखा, लतिका शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ही इसमें शामिल हुए।

यह उच्च स्तरीय मेंढक कूद : खेमका
आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने सरकार के चिंतन शिविर पर तीखा ट्वीट किया है। खेमका ने लिखा है कि ब्रेन स्टार्म वाइल्ड आईडियाज। मूल्यांकन करो और इन्हें अपनाने व लागू करने का साहस जुटाओ। ये केवल उच्च स्तर पर संस्थागत मेंढक कूद थी।

गुत्थी ने रखा विज के कंधे पर हाथ, विज ने झटका
कॉमेडियन व अभिनेता सुनील ग्रोवर ने शायद ही ऐसा सोचा होगा जो बीते शनिवार को उनके साथ टिंबर ट्रेल हाइट्स में हुआ। गुत्थी के नाम से मशहूर सुनील ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के कंधे पर कार्यक्रम के दौरान हाथ रख दिया। विज भी ठहरे बेबाक, उन्होंने सुनील का हाथ एकदम से झटक दिया। जिससे उन्हें सबके सामने असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें