फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहर लाल बोले: जनसंवाद कार्यक्रम में आई शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी, जनता फरियादी नहीं मालिक है

Fri, 02 Jun 2023 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस पोर्टल की मुख्यमंत्री कार्यालय में दैनिक आधार पर मॉनिटरिंग की जा रही है। इतना ही नहीं, सभी नोडल अधिकारी भी इस पोर्टल को रोजाना देखेंगे और आवश्यक कार्रवाई कर स्टेटस अपडेट करेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रमों के तहत लोगों द्वारा लिखित में प्राप्त शिकायतों, मांगों व सुझावों को अधिकारी गंभीरता से लें और जल्द से जल्द उनका समाधान सुनिश्चित करें। मनोहर लाल ने कहा कि जनता फरियादी नहीं बल्कि मालिक है। उनकी शिकायतों व मांगों का तुरंत समाधान होना चाहिए। इसलिए अधिकारी हर सात दिन में जन संवाद पोर्टल पर उनके विभागों के अधीन दर्ज शिकायतों के समाधान की प्रगति की समीक्षा करें। 

विज्ञापन


प्रदेशवासियों को किसी भी समस्या व शिकायतों के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसी उद्देश्य के लिए ही जन संवाद कार्यक्रम के रूप में एक नई पहल शुरू की गई है। मुख्यमंत्री गुरुवार को यहां प्रशासनिक सचिवों के साथ जनसंवाद पोर्टल के संबंध में अहम बैठक कर रहे थे। मनोहर लाल ने कहा कि अब तक जनसंवाद पोर्टल पर लगभग 7200 शिकायतें व मांगों को दर्ज किया जा चुका है और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिवों को कार्रवाई के लिए भेजा जा चुका है। 

उन्होंने निर्देश दिया कि विभागीय स्तर पर शिकायतों के लिए अलग-अलग श्रेणियां बनाई जाएं ताकि कोई भी कागज बिना पढ़े न रहे। उन्होंने कहा कि जनसंवाद पोर्टल जनहित में एक नया प्रयोग है, अब जनता को विश्वास हो रहा है कि उनके कागज बेकार नहीं जाएंगे। इस पोर्टल पर शिकायत व मांग दर्ज होते ही संबंधित नागरिक को उसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से चली जाती है। उन्होंने कहा कि अधिकारी बताएं शिकायत के निस्तारण में कितना समय लगेगा और बताए गए समय सीमा में निस्तारण करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


सीएम ऑफिस से लेकर ग्राम स्तर तक सुनिश्चित होगी मॉनिटरिंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल की मुख्यमंत्री कार्यालय में दैनिक आधार पर मॉनिटरिंग की जा रही है। इतना ही नहीं, सभी नोडल अधिकारी भी इस पोर्टल को रोजाना देखेंगे और आवश्यक कार्रवाई कर स्टेटस अपडेट करेंगे। इस प्रकार से अब सीएम ऑफिस से लेकर ग्राम स्तर तक हर कार्यों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ग्राम दर्शन पोर्टल, नगर दर्शन पोर्टल, सीएम विंडो और जन संवाद पोर्टल को हर प्रशासनिक सचिव या उनके नोडल अधिकारी दैनिक आधार पर देखें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें