फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहर खट्टर सरकार को बर्खास्त करें राज्यपाल : अभय चौटाला

Wed, 11 Jan 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
इनेलो नेता अभय चौटाला
विज्ञापन
एसवाईएल के पानी की लड़ाई में इनेलो ने सीधा भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को निशाने पर ले लिया है। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने सरकार व सीएम पर प्रदेश हित से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में चौटाला ने कहा कि राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी हरियाणा की भाजपा सरकार को बर्खास्त करें। राज्य के हित सुरक्षित न रख पाने पर सीएम को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 

बुधवार शाम छह बजे इनेलो प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेगा। हाईकमान के आदेश पर पंजाब चुनाव में प्रचार के लिए जाने का सीएम का वक्तव्य दुर्भाग्यपूर्ण है। 
विज्ञापन


सीएम बताएं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने एसवाईएल के मुद्दे पर अभी तक उन्हें मुलाकात का समय क्यों नहीं दिया? उन्हें आशंका है कि सीएम कार्यालय से पीएम कार्यालय को समय देने के लिए पत्र भेजा ही नहीं गया। 

उधर, अभय चौटाला आईओए के आजीवन अध्यक्ष पद से हटाए जाने के सवाल पर तल्ख हो गए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि इसके अलावा कोई और सवाल नहीं है।
विज्ञापन

चौटाला ने हुड्डा पर किया पलटवार

Manohar Lal Khattar
चौटाला ने हुड्डा पर किया पलटवार
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने मंगलवार को ही एसवाईएल का पानी न आने के लिए इनेलो को जिम्मेवार ठहराया था। हुड्डा के अनुसार अगर इनेलो राजीव-लौंगोवाल समझौते का विरोध न करती तो पानी आ जाता। 

चौटाला ने कहा कि हुड्डा बताएं, वे दस साल सीएम रहने के दौरान कितनी बार पीएम, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री और पंजाब के सीएम से एसवाईएल के पानी के लिए मिले। हुड्डा कांग्रेस छोड़कर उनके साथ नहर की खुदाई के लिए चलें। कांग्रेस विधायक रणदीप सुरजेवाला को भी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देना चाहिए। 

उन्होंने भी कहा है कि पंजाब का पानी पंजाब का है। वे यहां से नाता तोड़कर पंजाब से ही चुनाव लड़ें। बुधवार को इनसो पूरे हरियाणा में कांग्रेसियों के पुतले जलाएगी।

15 जनवरी से करेंगे बैठकें
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकार उनके विरोध का सामना नहीं करना चाहती। इसलिए ही 15 फरवरी से बजट सत्र बुलाने पर विचार कर रही है। 23 फरवरी से एसवाईएल की खुदाई के लिए 15 जनवरी से जिलों में बैठकें की जाएंगी। 45 प्रमुख नेताओं को ड्यूटी लगाकर दो-दो हलकों में भेजा जाएगा। ये लोगों को 23 फरवरी को अंबाला के इस्माईलपुर गांव पहुंचने का न्योता देंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें