दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (डीएसजीएमसी) ने पूर्व सांसद और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को ‘नीलामी का सामान’ करार दिया है। कमेटी का कहना है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस हाथ मिला चुके हैं और अपना पंजाब पार्टी भी जल्द ही इस गठबंधन में शामिल हो सकती है।
कमेटी ने कहा है कि यह गठबंधन सिद्धू की बोली लगा सकता है। चुनाव लड़ने के छिटपुट अन्य इच्छुक भी इस गठबंधन से जुड़ने के लिए अपनी बोली लगा सकते हैं। कमेटी के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने नवजोत सिंह सिद्धू को इस गठबंधन का केंद्र बिंदु बताया। उन्होंने कहा कि सिद्धू सबसे ज्यादा माल ऑफर करने वाले दल के साथ जा सकते हैं। वैसे सिद्धू की एकमात्र शर्त उनकी धर्मपत्नी के लिए उपमुख्यमंत्री पद की है।