मनजिंदर सिंह सिरसा बने अकाली दल के प्रवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष व पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने मनजिंदर सिंह सिरसा को पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया है। सिरसा दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (डीएसजीएमसी) के महासचिव हैं और दिल्ली पूर्व से विधायक हैं।
वे शिअद अध्यक्ष के सलाहकार की भूमिका भी निभाएंगे। यह जानकारी वीरवार को शिअद के सचिव व पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने दी। उन्होंने कहा कि सिरसा पार्टी के वरिष्ठ एवं सुशिक्षित नेता हैं।