फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली झूला हादसा: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने उठाई न्यायिक जांच की मांग, कहा- दोषियों को सख्त सजा भी मिले

Mon, 05 Sep 2022 01:41 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मोहाली में रविवार रात को एक जॉयराइड अचानक 50 फुट की ऊंचाई से गिर गया था। इसमें 30 लोग सवार थे। सभी को चोट आई थी। इनमें 13 लोगों को अधिक चोट आई है। पुलिस ने व्यापार मेले के मालिकों और आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मोहाली में झूला टूटने की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट कर मामले की न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने अपने ट्वीट पर मोहाली के डीसी अमित तलवार को टैग भी किया है। सांसद तिवारी ने कहा कि मोहाली की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकार दुख हुआ है। घायलों के त्वरित ठीक होने की कामना करते हैं। इस मामले में जिम्मेदारी तय कर दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन


मालिकों और आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज
मोहाली में रविवार रात को एक जॉयराइड अचानक 50 फुट की ऊंचाई से गिर गया था। इसमें 30 लोग सवार थे। सभी को चोट आई थी। इनमें 13 लोगों को अधिक चोट आई है। पुलिस ने व्यापार मेले के मालिकों और आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। प्राथमिकी में धारा 323, 341, 337 को शामिल किया गया है। यह जानकारी मोहाली के फेज- आठ थाने के प्रभारी राजेश ने दी है। उन्होंने यह भी बताया है कि सभी की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही झूला संचालक अपने साथियों के साथ फरार हो चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें