फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीष गुप्ता बने पिकोसा के अध्यक्ष, 815 मत किए प्राप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 1997 बैच के इंजीनियर मनीष गुप्ता रविवार को पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व छात्रों की संस्था पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (पिकोसा) के अध्यक्ष बने। पिकाेसा की कार्यकारिणी निकाय 2024-26 के चुनाव रविवार को हुए। मनीष गुप्ता ने 815 मतों के साथ जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी अश्वनी शर्मा को 274 और मोहित श्रीवास्तव को 150 मत मिले।
विज्ञापन

672 मत प्राप्त कर संजीव मोदगिल उपाध्यक्ष बने। कर्नल संधू को 845 पूर्व छात्रों ने मत देकर संयुक्त सचिव बनाया। एचएस ओबेरॉय लगातार दूसरी बार महासचिव बने। मत देने के लिए देश-विदेश के विभिन्न कोनों से पूर्व छात्र आए। चुनाव में ऑनलाइन मतदान 13 से 15 नवंबर तक और फिजिकल वोटिंग रविवार को पेक सभागार में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक हुई। चुनाव प्रक्रिया के लिए रिटर्निंग ऑफिसर, इंजीनियर सरवजीत सिंह विर्क रहे। चुनाव अधिकारी की भूमिका प्रो. दिव्या बंसल निभाएंगी। चयनित प्रतिनिधियों ने पेक के साथ मिलकर संस्थान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और पूर्व छात्रों तथा अपने शिक्षण संस्थान के बीच गहरे संबंध बनाने का कार्य करने के लिए कहा। पिकोसा में पदाधिकारियों के अलावा 11 कार्यकारी सदस्यों को शामिल किया। पिकोसा के अध्यक्ष बने इंजीनियर मनीष गुप्ता (बैच 1997), उनके प्रतिद्वंद्वी इंजीनियर अश्विनी शर्मा (बैच 1975), इंजीनियर मोहित श्रीवास्तव (बैच 1987) के हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें