मनीमाजरा मॉडर्न हाउसिंग के पास बने रेलवे फाटक के बार-बार बंद होने की दिक्कत को दूर करने के लिए चार जुलाई को बैठक बुलाई गई है। यह बैठक मेयर अरुण सूद के कार्यालय में होगी। इसमें रेल विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। रविवार को मेयर ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु के समक्ष इस समस्या को उठाया था।
विज्ञापन
इसके बाद रेल मंत्री ने अधिकारियों को इस समस्या को दूर करने के लिए हल निकालने का निर्देश दिया। इसकी रिपोर्ट भी रेल मंत्री ने तलब की थी, इसके बाद से रेल मंत्रालय हरकत में आ गया है। अब यहां पर अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। मेयर का कहना है कि ट्रेन के आवागमन के दौरान दिन में रेलवे फाटक बंद रहता है, इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।