फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा : ऑनलाइन गेम के चक्कर में बेटे ने ही उड़ाए थे पिता के 17 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। ऑनलाइन गेम की आईडी खरीदने के लिए फार्मा कंपनी मालिक के बेटे ने ही अपने पिता के 17 लाख रुपये चुराए थे। मनीमाजरा थाना पुलिस ने मामले में चार नाबालिग समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बालिग आरोपी की पहचान बहलाना निवासी सूरज उर्फ विंटर के रूप में हुई।
विज्ञापन

तीन नाबालिगों ने चोरी के रुपयों से आईफोन खरीदा और हवाई सफर किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दस लाख 22 हजार 500 रुपये और तीन आईफोन बरामद किए हैं। मनीमाजरा थाना पुलिस ने चारों नाबालिगों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने सभी नाबालिग को परिजनों के हवाले करने के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस ने ऑनलाइन गेम की आईडी बेचने वाले आरोपी सूरज को रविवार को जिला अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया।
मनीमाजरा निवासी एक दवा कारोबारी ने 13 जनवरी को पुलिस को शिकायत दी थी कि घर से 17 लाख रुपये चोरी हो गए हैं। उन्होंने कमरे में बेड के अंदर 19 लाख रुपये रखे थे। बाद में उन्होंने बेड खोला तो उसमें केवल दो लाख रुपये ?थे। थाना प्रभारी नीरज सरना के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने जांच की तो पता चला कि शिकायतकर्ता का बेटा ऑनलाइन गेम खेलने का शौकीन है। उसका चचेरा भाई ऑनलाइन गेम खरीदने के लिए उस पर दवाब बनाता था। इस दौरान सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेम में सक्त्रिस्य बहलाना निवासी सूरज ने दवा कारोबारी के बेटे ने संपर्क किया, तो उसने उसे दो अन्य नाबालिगों मिलवाया। शिकायतकर्ता के बेटे को झांसा देकर दोनों नाबा?िलगों ने उससे पैसे लाने को कहा। शिकायतकर्ता के बेटे ने घर से रुपये लाकर नाबालिगों को दे दिए। दोनों नाबालिगों ने इंदिरा कालोनी, बहलाना, शास्त्री नगर की दुकानों से रुपये ट्रांसफर कर सूरज को दे दिए और कुछ रुपये अपने पास रख लिए। तीन नाबालिगों ने पहले आईफोन और कपड़े खरीदे। इसके अलावा दो नाबालिगों ने अपने अकाउंट में रुपये जमा करवा लिए। इसके आलवा दिल्ली से पटना और पटना से दिल्ली हवाई सफर भी किया। मनीमाजरा थाना पुलिस ने नाबालिगों की निशानदेही पर आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास 10 लाख 22 हजार 500 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस मामले में उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें