फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के मनीमाजरा में बीड़ी मांगने के बहाने पहले रोका, फिर मारपीट करके छीने 10 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। ड्यूटी से लौट रहे एक व्यक्ति को बीड़ी मांगने के बहाने रोक कर पांच युवकों ने मारपीट कर 10 हजार रुपये छीन लिए। जब बेटे का दोस्त बीच-बचाव करने आया तो हमलावरों ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने पांच युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है। मौलीजागरां के मौली कांप्लेक्स के चरण कॉलोनी निवासी श्रीनिवास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंचकूला फेस-एक में पीतल की टूटियां बनाने वाली फैक्टरी में काम करता है। वीरवार रात करीब आठ बजे वह अपनी ड्यूटी से वापस आ रहा था।
विज्ञापन

वह कॉलोनी में मां लक्ष्मी मंदिर के पास पहुंचा तो वहां अंधेरे में बैठे पांच युवकों ने उससे बीड़ी मांगने के बहाने रोक लिया। श्रीनिवास के रुकते ही अचानक उस पर हमला बोल दिया और जेब से 10 हजार रुपये छीन लिए। इनमें से एक युवक ने उसके मुंह पर जोरदार मुक्का मारा, जिससे तीन दांत टूट गए। इसी दौरान वहां से उसके बेटे का दोस्त लक्की गुजर रहा था। लक्की मारपीट में बीच बचाव करने लगा तो उनमें से एक युवक ने लक्की की जांघ पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने श्रीनिवास की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रीनिवास का कहना है कि पांचों युवक राजीव कॉलोनी पंचकूला के रहने वाले हैं, जिनमें से किसी ने उनको 3 लोगों के नाम भी बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें