फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसको बार में हुक्का परोसने पर मैनेजर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। टिक टॉक स्टार पर गोली चलने से चर्चा में आए सेक्टर-9 स्थित एसको बार में देर रात हुक्का परोसने पर पुलिस ने बार के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सेक्टर-41डी निवासी साहिल ठाकुर के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते डीसी ने शहर के क्लबों में हुक्का नहीं परोसने का आदेश जारी किया था। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने बुधवार रात सेक्टर-9 स्थित एसको बार में छापेमारी की। बार में ग्राहकों को हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने बार के मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया। बता दें कि बीते 2 नवंबर को औद्योगिक क्षेत्र फेज-एक स्थित तमजारा के मैनेजर को हुक्का परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यहां पूछताछ में युवक-युवतियों ने बताया था कि प्रति हुक्का 500 रुपये लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें