फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में इंडिया पोस्ट के अधिकारियों को दिया प्रबंधन प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहकों तक बेहतर तरीके से पहुंचेगी डाक सेवा पीयू में अधिकारियों ने सीखी एआई मार्केटिंग और डेटा विश्लेषण की तकनीक
विज्ञापन

एआई मार्केटिंग, सोशल मीडिया और डेटा विश्लेषण की दी जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंसेज की ओर से पंजाब पोस्टल सर्किल के अधिकारियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम बुधवार को संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य बदलते समय में ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार डाक सेवाओं को बेहतर बनाना था। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर ऑफ पोस्ट्स, असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट्स और ग्रुप-बी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान ग्राहक संबंध प्रबंधन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मार्केटिंग, सोशल मीडिया और पावर बीआई के माध्यम से डेटा विश्लेषण की जानकारी दी गई। केस स्टडी और समूह गतिविधियों से व्यावहारिक निर्णय लेने का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में पीयू के रजिस्ट्रार प्रो. वाईपी वर्मा ने निरंतर प्रशिक्षण को जरूरी बताया। पूर्व आईएएस अधिकारी विवेक अत्रे ने अधिकारियों को नवाचार, नैतिक नेतृत्व और नागरिक केंद्रित सेवाओं को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें