फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एंडेवर कार सवार व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटकपूरा। गांव ब्राह्मण वाला में मंगलवार शाम बाइक सवार तीन शूटरों ने एंडेवर कार में सवार व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मोहाली निवासी यादविंदर सिंह के रूप में हुई है। यादविंदर इन दिनों मोहाली में रह रहे मानसा निवासी जीवनजोत सिंह उर्फ जुगनू का ड्राइवर था। जुगनू का नाम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में सामने आया था जिसे पुलिस ने क्लीनचिट दे दी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

दरअसल, गांव ब्राह्मण वाला में गुलजार सिंह नंबरदार का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। मंगलवार को गांव के गुरुद्वारा साहिब में उनका भोग था। इस समागम में जीवनजोत जुगनू भी अपने परिवार के साथ आया था। भोग के बाद सभी वापस लौट रहे थे तो गांव में ही बाइक सवार तीन शूटरों ने एंडेवर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से ड्राइवर यादविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शूटर जुगनू की हत्या करने आए थे। उन्होंने गलती से यादविंदर सिंह पर गोलियां चला दीं। इस मामले में जुगनू ने कहा कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है। उसने स्वीकार किया कि यह हमला उस पर किया जाना था लेकिन वह गुरुद्वारा साहिब से किसी दूसरी गाड़ी में बैठ गया था। यादविंदर को उन्होंने कुछ दिन पहले ही ड्राइवर रखा था। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन, एसपी संदीप वढेरा, डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने कहा कि पुलिस को इस हत्या के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें