फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हरिमंदिर साहिब को उड़ाने की धमकी देने वालों को मिलेगी कड़ी सजा: मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की लगातार मिल रही धमकियों के बीच मंगलवार को सीएम भगवंत मान वहां पर माथा टेकने पहुंचे। गुरुघर में शीश नवाने के बाद उन्होंने कहा कि जो भी इस तरह की धमकी दे रहा है उसे कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मामले की गहन जांच की जा रही है। इस संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। मामले काे जल्द सुलझा लिया जाएगा और आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। मान ने कहा कि वैज्ञानिक सत्यापन जारी है और इसके पूरा होते ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुघर में शीश नवाने रोजाना लाखों श्रद्धालु आते हैं और सरकार इस पवित्र स्थल की सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्क है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) से भी इस मामले में कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने को कहा है। पूरी स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालु घबराएं नहीं, गुरुघर पूरी तरह सुरक्षित

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से किसी भी तरह से न घबराने की अपील की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब पुलिस पूरी तरह से सतर्क और ऐसे मामलों से निपटने में सक्षम है। श्री हरिमंदिर साहिब की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गुरुघर पूरी तरह सुरक्षित है। मुख्यमंत्री ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका और ईश्वर से राज्य में शांति, प्रगति और समृद्धि की प्रार्थना की।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें