फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बनाया वीडियो, फिर किया ऐसा काम जिसने सबको हिलाकर रख दिया

Fri, 31 Mar 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जब से सोशल मीडिया आया है तब से दुनिया के अजीवोगरीब हैरतंगेज कारनामें और जिंदगी की सच्चाई सामने आ रही है। कुछ लोग तो सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो डाल रहे है जिसे देख कर आपकी रुह कांप जायेगी। ताजा मामला पंजाब के पटियाला का है। जहां एक शख्स ने वो काम कर दिया, जिसे कहीं से ठीक नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन


पटियाला के गांव बख्शीवाला के पास से गुजरती भाखड़ा नहर में वीरवार को एक युवक ने छलांग लगा दी। छलांग लगाने से पहले उसने नहर के पास ही खड़े होकर एक वीडियो बनाई और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया।

वीडियो में युवक ने अपनी मौत के लिए पत्नी, सास व साले को जिम्मेदार ठहराया है। युवक ने ससुराल परिवार पर उसे परेशान करने, उसके साथ लड़ाई झगड़ा करने और धमकियां देने के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी नाभा कोतवाली थाने के एएसआई टहल सिंह ने बताया कि नाभा का रहने वाला हरप्रीत सिंह (30) का पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी और ससुराल परिवार के साथ घरेलू विवाद चल रहा था।

बुधवार को भी हरप्रीत सिंह के साथ ससुराल वालों ने लड़ाई झगड़ा किया था। इससे तंग आकर वीरवार को हरप्रीत सिंह गांव बख्शीवाला के पास भाखड़ा नहर पर पहुंच गया। नहर पर पहुंच कर पहले उसने एक वीडियो बनाई, उसने बताया कि वह सुसाइड करने जा रहा है। 

उसके ससुराल वाले उसे काफी परेशान कर रहे हैं। उसे धमकियां दी जाती हैं और उसके साथ गाली-गलौच की जाती है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने के बाद हरप्रीत सिंह ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने नहर के पास से मोटरसाइकिल व दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें