फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला पर चाकू से जानलेवा हमले के मामले में दोषी को चार साल कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कजहेड़ी में तीन साल पहले एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में जिला अदालत ने दोषी को चार साल की सजा सुनाई है। अदालत ने इसे गंभीर आपराधिक कृत्य मानते हुए आरोपी को दंडित किया। दोषी जलालुद्दीन उर्फ रिहान (26) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार अप्रैल 2022 में जलालुद्दीन पीड़िता के मकान में किराए पर रह चुका था जिससे दोनों के बीच पहचान थी। मकान छोड़ने के बाद आरोपी महिला को लगातार फोन कर परेशान करने लगा। जब पीड़िता ने फोन न करने की सख्त हिदायत दी तो आरोपी बात करने के बहाने उसके घर पहुंच गया। इस दौरान कहासुनी बढ़ गई और गुस्से में आकर उसने महिला के पेट में चाकू से हमला कर दिया।
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका कई दिनों तक इलाज चला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। सुनवाई के बाद अदालत ने दोष सिद्ध मानते हुए चार साल कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें