फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कार बाजार पर निगम का शिकंजा, 10 वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। रविवार को मनीमाजरा की पॉकेट नंबर-1 स्थित एनएसी शोरूम पार्किंग में लगने वाले कार बाजार में नगर निगम ने विशेष अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने कार्रवाई करते हुए बिना स्टीकर खड़ी 10 कारों को जब्त कर उनके चालान काटे।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ दस्ते के इंस्पेक्टर ललित त्यागी ने बताया कि कार बाजार में एक डीलर को करीब आठ हजार रुपये शुल्क जमा कराने पर 12 कारें लगाने की अनुमति दी जाती है, जिन पर निगम द्वारा जारी स्टीकर लगाना अनिवार्य होता है। निरीक्षण के दौरान कई डीलरों की कारें बिना स्टीकर के रास्तों और कच्ची जगहों पर खड़ी पाई गईं। इन्हें जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से खड़ी कारों के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें