फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों का विरोध करने आया युवक, पुलिस ने दबोचा

Sat, 01 Feb 2020 12:26 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर 29 की मस्जिद में नमाज के बाद सीएए और एनआरसी के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवक प्रदर्शनकारियों के विरोध में पहुंच गया। उसने वहां जमकर हंगामा और बहसबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब नहीं माना तो मौके पर उपस्थित पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन


पूछताछ में युवक ने अपना नाम सेक्टर 29 निवासी विजय राणा (30)बताया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह प्रदर्शन का विरोध करने पहुंचा था। पुलिस ने विजय के खिलाफ 107/51 के तहत कार्रवाई शुरू की, जहां देर शाम एसडीएम के समक्ष पेश कर उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सूझबूझ से मामले को बढ़ने से रोक दिया।

सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन चल ही रहा था कि विजय राणा मंच के पास पहुंच गया और विरोध करने लगा। उसने बहस करने की मांग की। इस पर वहां प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि हमारी सभा चल रही है यह बहस का समय नहीं है। सेक्टर 29 के मस्जिद के सामने दोपहर की नमाज के बाद दो से शाम चार बजे तक सीएए और एनआरसी के खिलाफ रोष प्रदर्शन हुआ। यह रोष प्रदर्शन ट्राइसिटी ज्वाइंट एक्शन कमेटी की आरे से हुआ।
विज्ञापन


इस मौके पर मनजीत सिंह वह कमलजीत ने बताया कि सीएए और एनआरसी देश को तोड़ने वाला है। इससे संविधान की आत्मा खत्म की जा रही है। अमनदीप कौर और सविता सिसोदिया ने बताया कि जब तक यह सरकार इस बिल को वापस नहीं लेती यह प्रदर्शन इसी तरह से जारी रहेगा। आने वाले समय में चंडीगढ़ की अन्य जगहों पर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। जब तक यह सरकार इस बिल को वापस नहीं ले लेती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें