फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ फेस्ट में दी जा रही सांस्कृतिक और प्रोफेशनल काउंसलिंग नए पंजाब का आधारः राज बब्बर

Sat, 01 Feb 2020 12:17 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
जस्सी गिल को सम्मानित करते राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं में चल रहे दो दिवसीय ‘पंजाब राज्य युवा मेला-2020’ शुक्रवार को संपन्न हो गया। समापन समागम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और फिरोजाबाद से संसद व हिंदी फिल्म अभिनेता राज बब्बर मुख्य मेहमान थे।
विज्ञापन


जबकि पंजाबी गायक जसवीर जस्सी, पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी, पंजाब युवा सेवाएं विभाग के विशेष सचिव और निदेशक संजय पोपली, युवा मामले सचिव हुसन लाल, बस्सी पठाना के विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के युवा कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. निर्मल जौरा और सीयू के चांसलर सतनाम सेिंह संधू विशेष तौर पर मौजूद रहे।

राज बब्बर ने कहा कि पंजाब राज्य युवा मेले द्वारा युवाओं को दी जा रही सांस्कृतिक और प्रोफेशनल काउंसलिंग नए पंजाब का आधार है। मेलों को माध्यम बना कर युवाओं का मार्गदर्शन किया जाता रहेगा तो पंजाब पूरे देश में अपने स्वर्णिम वर्तमान और भविष्य की इबारत लिखेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे ही युवा मेलों के मंच से निकले युवा आज मशहूर हस्तियां बनकर उभरे हैं। पंजाब के नशे के जंजाल में फंसने के आरोप को झुठलाते हुए राज बब्बर ने इसे महज मिथ्या बताते हुए कहा कि यह पंजाब की सभ्यता है, जिसने पूरे देश में अपनी अलग जगह बनाई है और यह पंजाब का संगीत है, जो पूरे देश में लोगों को नाचने लिए मजबूर कर देता है।

समागम के समापन समारोह के दौरान पंजाबी गायक जसवीर जस्सी, अभिनेता, निर्देशक, निर्माता तथा लेखक दर्शन औलख और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ के युवा कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. निर्मल जौरा लेखक यूथ आइकॉन अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जसबीर जस्सी ने अपने गीत भी गाए। वहीं दोपहर बाद प्रसिद्ध सुफियाना गायक जोड़ी नूरां सिस्टर्स ने भी अपनी पेशकारी देते हुए खूब वाहवाही लूटी। सीयू के चांसलर सतनाम संधू ने नूरां सिस्टर्स को अवार्ड देकर सम्मानित किया।

लाइव कंसर्ट के दौरान वरिंदर बराड़, निंजा, बानी संधू, स्टाइलिश सिंह और आयुष ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की शाम को लाजबाब परफॉरमेंस के साथ समा बांध दिया। बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर नीति मोहन ने सुरीली आवाज से विद्यार्थियों का खूब मनोरंजन किया। समागम के दौरान पंजाबी विरसे पर आधारित विरसा प्रदर्शनी भी लगाई गई। मेले के मंच पर विद्यार्थियों द्वारा देश के अलग अलग राज्यों पर आधारित नृत्यों की पेशकारी भी दी गई।

यह टीमें रही विजेता
सीयू में करवाए गए युवा मेले के दौरान आयोजित मुकाबले में साहित्य की प्रतियोगिता में गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर ने पहला स्थान हासिल किया। समूह गान (इंडियन) में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, ग्रुप सांग (वेस्टर्न) में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडूआं, वेस्टर्न इंस्ट्रुूमेंटल सोलो में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा, फोक डांस में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडूआ, भंगड़ा में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, क्लासिकल डांस में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला विजेता रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें