फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने मारी बिल्ली तो महिला पहुंच गई पुलिस स्टेशन, कई घंटे काटा बवाल

Tue, 21 Feb 2017 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
पंचकूला में एक व्यक्ति ने मार दी बिल्ली
विज्ञापन
व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली महिला की पालतू बिल्ली मारी दी तो वह पुलिस स्टेशन पहुंच गई। वहां महिला ने काफी देर तक बवाल काटा। विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। किसी तरह समझाबुझा कर महिला को शांत कराया और दोनों पक्षों का आपस में समझौता करा दिया गया। घटना पंचकूला की है। एक पालतू बिल्ली मारने के बाद गुस्साए लोगों ने सेक्टर 16 की पुलिस चौकी के बाहर सोमवार को देर शाम प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बिल्ली की मालकिन इंदिरा कालोनी निवासी रामवती ने पुलिस को बताया कि सोमवार को सुबह उसकी बिल्ली सुबह 10 बजे घर के बाहर घूम रही थी। इसी बीच उसके घर के पास रहने वाला एक 40 वर्षीय व्यक्ति उसे उठाकर ले गया। उसके बाद रामवती और उसका परिवार बिल्ली को ढूंढने लगे तो लोगों ने उस व्यक्ति का नाम बताकर कहा कि उनका पड़ोसी बिल्ली को उठाकर ले गया है।

रामवती परिवार के साथ उस व्यक्ति के घर पहुंची तो बच्चों ने बताया कि बिल्ली को मार दिया है। जिसके बाद रामवती रामदयाल के घर की छत पर गई तो देखा वहां काफी खून बिखरा हुआ था। इसके बाद रामवती अन्य लोगों के साथ सेक्टर-16 पुलिस चौकी पहुंची और मामले की शिकायत दी। शिकायत पर कार्रवाई न होती देख लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस चौकी से कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आरोपी रामदयाल को अपने साथ ले आए। इसके कुछ देर बात पुलिस ने बयान दिया कि दोनों पक्षों का समझौता करा दिया गया है। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के बजाय केस को रफा दफा कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें