फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार कुचला, मौत

Thu, 03 Dec 2015 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी से काम खत्म कर घर वापस लौट रहे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया। अस्पताल में ईलाज केदौरान व्यक्ति की मौत हो गई। हासदा पोल्ट्री फार्म चौक के पास हुआ। आरोपी ट्रै्क्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


शहर में सड़क हादसों में मौतों का सिलसिला नहीं रुक रहा है। बुधवार देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली के टायरों के नीचे आकर एक व्यक्ति ने जान गवां दी। पुलिस ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक के एमडब्ल्यू के प्लॉट नंबर 25 में काम करने वाला शेर सिंह(19) काम  खत्म  कर अपनी मोटरसाइकिल से बलटाना अपने घर लौट रहा था।

उसके साथ में उसका साथी जय कुमार भी अपनी मोटरसाइकिल से चल रहा था। जयकुमार ने बताया कि जैसे ही पोल्ट्री फार्म चौक पार कर हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट की तरफ जाने के लिए सर्विस लेन पर गए तभी आगे चल रहे ट्रै्क्टर चालक ने अचानक ब्रेक मार दी।
विज्ञापन


शेर सिंह ट्रैक्टर की दाईं तरफ से आगे बढ़ने की कोशिश की तभी उसने ट्रैक्टर चला दिया। ट्रैक्टर की टक्कर से शेर सिंह जमीन पर गिर गया। ट्रैक्टर का टायर शेर सिंह के शरीर से होकर गुजर गया। जयकुमार ने शोर मचाया तब जाकर चालक ने ट्रैक्टर में ब्रेक मारी।

दुर्घटना की सूचना पाकर मौकेपर पहुंची पीसीआर घायल शेर सिंह को जीएमसीएच-32 अस्पताल ले कर गई। अस्पताल में ईलाज के दौरान शेर सिंह की मौत हो गई। शेर सिंह के दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं।

पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक विजयपाल निवासी मक्खन माजरा को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। वीरवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें