विकास नगर रोड पर शनिवार देर रात कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार करके जमानत पर छोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कॉलोनी नंबर चार निवासी मनोज के रूप में हुई। वह लेबर का काम करता था। जबकि, आरोपी कार चालक पंचकूला निवासी अजय था।
पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार मनोज कुमार शनिवार को ड्यूटी पूरी करके साईकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान अंधेरे में विकास नगर रोड पर कार सवार ने टक्कर मार दी। हालांकि, हादसे के बाद कार सवार गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गया। लेकिन, वहां पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।