हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान राज्य में पिछले दिनों हुई आगजनी, लूटपाट और तोड़फोड़ से संबन्धित जानकारी सीधे मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने ई-मेल reliefcmharyana@gmail.com और feedbackriotscmharyana@gmail.com या वाट्सएप नम्बर 9501053696 जारी किया है।
विज्ञापन
इस संबंध में जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति के पास आंदोलन के दौरान हुई किसी भी दुर्घटना का कोई साक्ष्य ऑडियो व वीडियो क्लिप, फोटोग्राफ है तो सीधे ईमेल या वाट्स ऐप नम्बर पर भेज सकते हैं।