Indian athlete Man Kaur
टोरंटो के रॉयल यार्क होटल में 21 अक्तूबर को हुए इस समारोह में कनाडा के प्रधानमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य और कई जानी मानी हस्तियां शामिल रहीं। इस समारोह में समाज में विशेष योगदान देने के लिए विभिन्न कैटेगरी में 11 अवार्ड दिए गए। जिन्हें ये अवार्ड मिले है उन्हें एशिया, अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका, मिडिल ईस्ट के लोगाें के बीच हुए कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद चुना गया है।
Man Kaur
- फोटो : Amar Ujala
मान कौर को उम्र का एक पड़ाव पूरा करने के बावजूद खुद को फि ट रखने और लोगाें को स्वस्थ रहने का मूल मंत्र देने के लिए अवार्ड दिया गया। यह अवार्ड मिलने पर चंडीगढ़ में रहने वाले उनके परिवार ने बेहद खुशी जाहिर की है। मान कौर के बेटे 79 वर्षीय गुरदेव सिंह भी इस समारोह में उनके साथ थे। उन्हाेंने बताया कि जिस समय उनकी मां को अवार्ड देने के लिए स्टेज पर बुलाया गया तो 500 से अधिक लोगों से भरा हॉल तालियों से गूंज उठा। यह मेरे साथ देश के लिए गौरवपूर्ण लम्हा था।
Man Kaur
- फोटो : Amar Ujala
ऐसी हैं मान कौर :
जिस उम्र में महिलाएं किसी बीमारी से ग्रस्त होकर चारपाई पर बैठ जाती हैं, उससे अधिक उम्र की मान कौर अपने इच्छा शक्ति और दृढ़ निश्चय के बल पर खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर मेडल जीत रही हैं। उम्र 101 साल और उपलब्धियों की लंबी लिस्ट। देश ही नहीं दुनिया में चंडीगढ़ का मान बढ़ाने वाली वेटरन एथलीट मान कौर एथलेटिक्स में कई रिकार्ड बनाकर मेडल जीत चुकी हैं।
Man Kaur
- फोटो : Amar Ujala
जीवन का एक पड़ाव पार कर चुकीं मान कौर निरंतर सैर, योगा, रनिंग करते हुए खुद को फिट रखती हैं। मास्टर्स, वेटरन चैंपियनशिप में कई रिकार्ड स्थापित कर चुकीं मान कौर को अमेरिका में एथलीट ऑफ द ईयर का खिताब भी मिल चुका है।
Man Kaur
- फोटो : Amar Ujala
एथलेटिक्स ट्रैक पर 100 मीटर, गोला फेंक, जैवलिन थ्रो, शॉटपुट में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल जीतना इनकी आदत में शुमार हो चुका है। देश के युवा ही नहीं, बल्कि विदेश में भी लोग मान कौर से अधिक उम्र में खुद को फिट रखने के लिए टिप्स लेतेे हैं।
101 साल की मान कौर
हिस्ट्री चैनल ने बनाई डॉक्यूमेंट्री :
हिस्ट्री चैनल ने मान कौर पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण किया था। इस फिल्म में योगा व जॉगिंग को अपने रूटीन का हिस्सा बनाने व उनसे प्रेरणा लेती हुई युवा पीढ़ी को दिखाया गया। यह डॉक्यूमेंट्री पटियाला यूनिवर्सिटी में विभिन्न स्पोर्ट्स गतिविधियों पर शूट की गई थी।