फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गजब कहानी, 4 महिलाओं से शादी, FB पर सच सामने आया तो उड़ गए होश

Sat, 15 Apr 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
विज्ञापन
चार महिलाओं से कर ली शादी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
एक युवक ने चार युवतियों से प्यार किया और सबसे शादी भी की, लेकिन फेसबुक एकाउंट पर ऐसा कुछ दिखा, जिससे सबके होश उड़ गए। हरियाणा के अंबाला की ये गजब की घटना हैरान करने वाली है। एक ही समय पर चार युवतियों से शादी की और सबसे शादी का रिश्ता निभा रहे युवक की पोल कभी न खुलती अगर सकी एक पत्नी को उसकी जेब एक चिट्ठी न मिली होती। इस चिट्ठी के आधार पर उसने छानबीन की तो असलियत जान कर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


उसने चिट्ठी लिखने वाली युवती से बात करने के बाद पति का फेसबुक एकाउंट चेक किया तो उसे सारा कुछ पता चल गया। मंजू गुप्ता नामक युवती ने प‍ुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अंबाला छावनी के महेशनगर स्थित राणा कॉम्पलेक्स में रहती है। उसके तीन साल का बेटा भी है। मंजू ने पुलिस को बताया कि 30 अक्टूबर, 2012 को उसकी शादी सावन गुप्ता से हुई थी। यही नहीं सावन ने अखबार में शादी के लिए विज्ञापन दे रखा था।

मंजू ने बताया कि दो साल पहले उसे सावन की जेब से किसी रेनू के नाम की लड़की की चिट्ठी मिली। इसमें उसकी शादी का जिक्र था। उसने पति से पूछा तो गोलमोल बात बता दी। लेकिन एक दिन रेनू से खुद संपर्क कर उससे पूछा कि क्या वह आकाश गुप्ता को जानती है। मंजू के मुताबिक उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद रेनू ने उसे एक नंबर दिया। नंबर उस समय बंद था। लेकिन रेनू ने कहा कि यह नंबर उसके पति का है तो उसका माथा ठनका, क्योंकि वह नंबर सावन का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

FB पर सच सामने आया तो उड़ गए होश

युवती ने फेसबुक पर भेजी युवक की तस्वीर - फोटो : Demo Pic
उसके बाद दोनों में बातचीत हुई तो रेनू ने अपनी और अपने पति की साथ में तस्वीर फेसबुक पर भेजी। तस्वीर देखते मंजू को समझ में आ गया कि आकाश गुप्ता व सावन गुप्ता एक ही हैं। इसके बाद पता चला कि सावन ने सुमन नाम की महिला के साथ भी मनोज गुप्ता नाम से शादी कर रखी है।

जब तीनों आपस में एक दूसरे से अपने पतियों की पहचान कर रही थीं, तभी पता चला कि सावन ने हिमाचल की अनिता से भी शादी कर रखी है और वह अंबाला में रहती है। मंजू ने जब सावन से इस बारे में पूछा तो उसने उसे बुरी तरह पीटा तथा धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि पुलिस सावन के सेलफोन की लोकेशन सर्च कर रही है। उसको गिरफ्तार करने के बाद चारों महिलाओं से बात की जाएगी और उनके बयान लिए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें