फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में गिरे व्यक्ति की जान पगड़ी ने बचाई

Thu, 14 Apr 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
पगड़ी फेंक नहर में डूबते व्यक्ति को बचाया - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
लुधियाना में नहर में गिरे एक व्यक्ति की जान पगड़ी ने बचाई। पत्नी ने भी चुन्नी फेंककर बचाने की कोशिश की, पर सफल नहीं हुई। हुआ यूं कि नगर पुल के पास सिधवां कनाल में धार्मिक सामग्री बहा रहे एक व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरा। इस पर उसकी पत्नी ने शोर मचा दिया। आस-पास कोई न होने की वजह से उसने खुद की चुन्नी उतारी और नहर में फेंकी, लेकिन चुन्नी उसके पति तक नहीं पहुंची और वह तेज बहाव के साथ आगे जाने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां से गुजरते एक राहगीर ने अपनी पगड़ी उतारी और पानी में फेंक दी। उसे पकड़कर व्यक्ति ऊपर आया। दंपति पुलिस को सूचना दिए बिना वहां से चले गए। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह एक दंपति अगर नगर पुल के साथ कच्चे रास्ते पर नहर किनारे पहुंचे। वहां से दोनों ने अपना धार्मिक सामान जल प्रवाह किया। इसी दौरान व्यक्ति का पैर स्लिप कर गया और वह पानी में गिर गया।

उसकी पत्नी ने अपनी चुन्नी उतार कर नहर में फेंकी, लेकिन चुन्नी व्यक्ति तक नहीं पहुंची। महिला के चीखने की आवाज सुन वहां से गुजर रहे सतनाम सिंह ने अपनी पगड़ी उतारी और पानी में फेंक दी। पगड़ी पकड़ कर व्यक्ति ऊपर आ गया। व्यक्ति इतना डरा सहमा था कि उसने अपना नाम पता नहीं बताया। इस बारे में थाना पीएयू के एसएचओ सुरिंदर चोपड़ा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास कोई सूचना नहीं आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें