फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: सुल्तानपुर लोधी में पत्नी से तंग आकर युवक ने जहर खाकर दी जान, ससुराल वाले रोज करते थे झगड़ा

Fri, 09 Feb 2024 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

चरणजीत सिंह की शादी राजविंदर कौर के साथ 2015 में हुई थी। तभी से उसके ससुराल वाले और उसकी पत्नी उसे मानसिक तौर पर तंग कर रहे थे। पिछली रात भी राजविंदर कौर और उसके परिवार की तरफ से चरणजीत सिंह के साथ झगड़ा किया गया। बाद में राजविंदर कौर अपने परिवार के साथ अपने मायके चली गई।
विज्ञापन
चरणजीत सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सुल्तानपुर लोधी के अधीन पड़ते गांव झल लेई वाला में एक युवक ने अपनी पत्नी से तंग आकर जहरीली दवा निगल कर खुदकुशी कर ली। मृतक के भाई शीतल सिंह ने बताया कि उसके भाई चरणजीत सिंह की शादी राजविंदर कौर के साथ 2015 में हुई थी। तभी से उसके ससुराल वाले और उसकी पत्नी उसे मानसिक तौर पर तंग कर रहे थे। 
विज्ञापन


पिछली रात भी राजविंदर कौर और उसके परिवार की तरफ से चरणजीत सिंह के साथ झगड़ा किया गया। बाद में राजविंदर कौर अपने परिवार के साथ अपने मायके चली गई। उसके बाद चरणजीत सिंह ने रात करीब साढ़े आठ बजे कोई जहरीली वस्तु निगल ली। उसे सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां से उसे जालंधर के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहां उसकी मौत हो गई। 

शीतल सिंह ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके भाई को खुदकुशी करने के लिए उसके ससुराल परिवार ने मजबूर किया है। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी की मोर्चरी में रखवा दिया है। 
विज्ञापन


थाना सुल्तानपुर लोधी के प्रभारी इंस्पेक्टर हरगुरुदेव सिंह ने कहा कि पुलिस की ओर मृतक के भाई शीतल सिंह के बयान पर मृतक की पत्नी राजविंदर कौर, मनजीत सिंह के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के लिए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें