फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: खेत में किसी ने नाड़ को लगाई आग, चपेट में आया बाइक सवार, जिंदा जल गया

Wed, 10 May 2023 11:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

लोपोके थाना प्रभारी मुख्तयार सिंह ने बताया कि सुखदेव के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चेरी हाउस में रखवा दिया गया है और गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर के कस्बा चोगांवा में एक खेत में नाड़ को आग लगाई गई थी। इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई। बाइक सवार सुखदेव सिंह इस आग की चपेट में आ गया और जिंदा जल गया। वह अमृतसर के कोहला का रहने वाला था।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुखदेव अपनी बाइक से लोपोके से चोगांवा रोड पर स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास से गुजर रहा था। वहां सड़क किनारे खेत की नाड़ में आग लगाई गई थी। हर तरफ धुआं ही धुआं फैला था। आग की लपटें सड़क तक पहुंच रही थीं। सुखदेव ने धुएं के बीच से बाइक निकालने का प्रयास किया लेकिन नाड़ की आग ने बाइक को चपेट में ले लिया। 

सुखदेव भी आग की चपेट में आ गया। बाइक और चालक धू-धू कर आग में जलने लगे। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और उसे बचाने की कोशिश में लग गए। परंतु नाड़ की आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सुखदेव की जलकर मौत हो गई। लोपोके थाना प्रभारी मुख्तयार सिंह ने बताया कि सुखदेव के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चेरी हाउस में रखवा दिया गया है और गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें