फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shame: घरेलू विवाद में बेटे ने मां को बेरहमी से पीटा, पुलिस ने नहीं की सुनवाई, कोर्ट पहुंचा मामला 

Tue, 24 May 2022 11:38 AM IST
निवेदिता वर्मा विक्रम सिंह तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

शिकायकर्ता के वकील मुकेश कुमार ने जिला अदालत को बताया कि मनीमाजरा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के खिलाफ लिखित शिकायत दिए जाने पर भी पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया और न एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में युवक ने अपनी मां को पीटा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ जिला अदालत में बेटे द्वारा अपनी ही मां से मारपीट का मामला आया है। मानवीयता को शर्मसार करने वाले इस वीडियो को देखकर अदालत ने तत्काल पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। बेटे की पिटाई से महिला के दांत तक हिल गए। बुजर्ग के वकील ने अदालत को बताया कि जब मां ही अपने बेटे के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाए तो इससे अन्याय की अति का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन


शिकायकर्ता के वकील मुकेश कुमार ने जिला अदालत को बताया कि मनीमाजरा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के खिलाफ लिखित शिकायत दिए जाने पर भी पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया और न एफआईआर दर्ज की। केस फाइल करने के बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। वहीं अदालत में पेश की गई मेडिकल रिपोर्ट और वीडियो में वृद्धा के साथ हुई हिंसा की साफ पुष्टि हो रही है। इसके बाद भी केस दर्ज न करना पुलिस की लापरवाही दिखाती है। अदालत ने दलीलें सुनने के बाद पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए। 

बेटे के थप्पड़ से हिली ममता की नींव

इस परिवार में काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। मनीमाजरा थाना क्षेत्र में 22-23 मार्च के दौरान घरेलू विवाद मारपीट में बदल गया। 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला के बड़े बेटे ने उनके साथ मारपीट कर दी। बेटे के थप्पड़ से बुजुर्ग मां के दांत हिल गए। बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग के छोटे बेटे को भी बुरी तरह मारा पीटा है। इससे उसकी आंख के पास चोट आई है। इसकी भी मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है।

शिकायतकर्ता को पूछताछ के लिए बुलाया और दर्ज कर ली एफआईआर

शिकायतकर्ता के वकील ने अदालत को बताया कि अदालत में केस फाइल करने के बाद मामले की शिकायतकर्ता बुजुर्ग की बहु को पुलिस ने पूछताछ और जांच में शामिल होने के लिए थाने बुलाया था। वहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर करने की जगह शिकायतकर्ता के खिलाफ ही सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मी पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें