फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: क्रिकेटर ऋषभ पंत से डेढ़ करोड़ ठगने वाला गिरफ्तार, पंचकूला के क्लब से दबोचा गया

Tue, 01 Aug 2023 01:29 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

मोहाली के एसएसपी डॉ. संदीप कुमार गर्ग ने बताया कि पुलिस को जालंधर के ट्रेवल एजेंट विजय सिंह ने 5.76 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
ऋषभ पंत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद को चंडीगढ़ का एडीजीपी बताकर जालंधर के ट्रेवल एजेंट से 5.76 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर ने क्रिकेटर ऋषभ पंत से भी डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। यह खुलासा शातिर ठग और उसके साथी की गिरफ्तारी के बाद हुआ। मोहाली पुलिस ने दोनों को पंचकूला के एक क्लब से दबोचा है। शातिर ठग की पहचान फरीदाबाद (हरियाणा) निवासी मृणांक के रूप में हुई है जबकि उसके साथी की पहचान राघव के तौर पर हुई है। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस ने दो दिन का रिमांड हासिल किया है।

विज्ञापन


मोहाली पुलिस की जांच में पता चला है कि मुंबई पुलिस ने क्रिकेटर ऋषभ पंत से डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी मृणांक के खिलाफ केस दर्ज कर रखा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी क्लब जाने और एशोआराम भरी जिंदगी जीने के लिए ठगी करता था। रिमांड के दौरान पुलिस इस बात पता लगाएगी कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को ठगा है।
 
मोहाली के एसएसपी डॉ. संदीप कुमार गर्ग ने बताया कि पुलिस को जालंधर के ट्रेवल एजेंट विजय सिंह ने 5.76 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे दबोच लिया। आरोपी मृणांक ने खुद को चंडीगढ़ का एडीजीपी अलोक कुमार बताकर ट्रेवल एजेंट विजय से कई एयर टिकट और देश के विभिन्न शहरों में होटल की बुकिंग करवा ली थी। 
विज्ञापन

 
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मृणांक बेहद ही शातिर है। वह ठगी करने से पहले अपने शिकार और उसके बिजनेस के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेता था। फिर उस व्यक्ति से संपर्क कर खुद को हाई प्रोफाइल व्यक्ति बताकर भरोसा जीतता था फिर ठगी को अंजाम देता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें