फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मलोया के युवक की लोहे की रॉड से पिटाई, मानव अधिकार आयोग ने एसएसपी से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब राज्य मानव अधिकार आयोग ने एसएसपी चंडीगढ़ से दो अलग-अलग मामलों में रिपोर्ट मांगी है। एक मामला मलोया के युवक की लोहे की रॉड व डंडे से पिटाई का है, जबकि दूसरा 32 साल के एक व्यक्ति की गुमशुदगी का मामला है। आयोग ने दोनों मामलों में अगली सुनवाई से पहले रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

पहले मामले के अनुसार मलोया के रहने वाले युवक शुभम पर कुछ युवाओं ने हमला कर दिया था और उसे लोहे की रॉड व डंडे के साथ पीटा था। ये भी सामने आया कि स्थानीय पुलिस पीड़ित को अस्पताल लेकर गई, लेकिन पूरा दिन उसे पुलिस स्टेशन में बिठाए रखा गया। ये भी आरोप लगाया कि पुलिस की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यही कारण है कि आयोग ने एसएसपी से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। आदेश की कॉपी एसपी चंडीगढ़ और एडीजीपी ह्यूमन राइट्स पंजाब को भी ईमेल के जरिए भेज दी गई है।
इसी तरह दूसरे मामले में 32 साल के अभय अपने सेक्टर-46 स्थित घर से 31 जनवरी को लापता हो गया था। उसके परिवार की तरफ से पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी गई थी। सेक्टर-34 थाना के एसएचओ बलदेव कुमार ने कहा था कि इस संबंध में पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है और वह लापता व्यक्ति का पता लगाने में लग हुए हैं। दूसरे राज्यों में भी उसकी तलाश की जा रही है। जैसे ही उसके बारे में कोई भी जानकारी मिलेगी, वह परिवार के साथ सांझी करेंगे। आयोग ने आदेश की कॉपी एसएसपी चंडीगढ़ को भेजी है और अगली सुनवाई से पहले उनसे रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें