पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुछ एनआरआई विरोधी बयानों के जरिए उनके खिलाफ किए जा रहे दुर्भावनापूर्ण प्रचार की निंदा की है।
कैप्टन ने स्पष्ट किया है कि बाहरी व्यक्तियों का नाम उन्होंने सिर्फ आप नेताओं और अरविंद केजरीवाल द्वारा राज्य में चुनाव प्रचार हेतु लाए गए समर्थकों को दिया है, जो पंजाब से संबंध नहीं रखते हैं। कैप्टन ने कहा कि यह साफ तौर पर विधानसभा चुनावों से पहले उन्हें बदनाम करने की कोशिश है।
कैप्टन सोशल मीडिया पर चल रही उन कुछ खबरों के संबंध में सवालों का जवाब दे रहे थे, जिनमें आरोप लगाया गया है कि कैप्टन ने एनआरआई को पंजाब के लिए पराये बताकर उनकी निंदा की है और मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें राज्य में नहीं घुसने देने का वायदा किया है।