फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थ डेट याद नहीं, यहां आइए, हस्तरेखाओं से कुंडली बनवाइए

Thu, 24 Sep 2015 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जन्म पत्री बनवाने के लिए यदि आपको अपना जन्म तिथि याद नहीं है तो अब घबराने की कोई बात नही है। चंडीगढ़ में 25 से 27 सितंबर तक होने वाले ज्योतिष सम्मेलन में हाथ की रेखाओं से आपकी जन्मकुंडली तैयार की जाएगी। सेक्टर-34 स्थित दशहरा ग्राउंड में ज्योतिष प्रांगण की ओर से तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन होगा।
विज्ञापन


सम्मेलन में दिल्ली के प्रख्यात ज्योतिषी भांबी, लाल किताब के विशेषज्ञ अशोक अग्रवाल, चंडीगढ़ के ज्योतिषी मदन गुप्ता स्पाटू, जोगिंदरनगर के पंडित लेख राज शर्मा लोगों के हाथ देखकर निशुल्क जन्मपत्री बनाएंगे।
विज्ञापन

दो दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन चंडीगढ़ में

ज्योतिष सम्मेलन का उद्घाटन टीवी व सीनेमा के प्रसिद्ध हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर (गुत्थी) 25 सितंबर को करेंगे। सम्मेलन के समापन समारोह में पंजाब एवं हरियाणा के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी उपस्थित होकर विद्वानों को सम्मानित करेंगे। पूनम शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ के लोग विशेषज्ञों के विचार को सुनने के अलावा ज्योतिष संबंधी शंका का समाधान भी करा सकेंगे।

ज्योतिष प्रांगण की अध्यक्ष पूनम शर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि देश के विभिन्न भागों से सौ से भी अधिक ज्योतिष मर्मज्ञ विद्वान सम्मेनल में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में भविष्य की विभिन्न विधाओं जिसमें जन्मपत्री, हस्तरेखा विज्ञान, अंक शास्त्र, टैरो कार्ड, नाड़ी ज्योतिष, क्रिस्टल गेजिंग, समुद्र विज्ञान, रमल विद्या आदि के विशेषज्ञ जनता को परामर्श देने के लिए उपलब्ध होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें