फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, 53 सेशन जजों और एडिशनल सेशन जजों का तबादला

Thu, 04 May 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Punjab And Haryana Highcourt Chandigarh - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा के 53 सेशन जजों और एडिशनल सेशन जजों के तबादले की सूची जारी की है। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सुरुचि अतरेजा का झज्जर से गुरुग्राम, डॉ. परमिंदर कौर का पलवल से कैथल, सुनील चौहान का पंचकूला से सोनीपत, अनुपमिश मोदी का सोनीपत से चंडीगढ़ ज्युडीशियल अकेडमी में बतौर रजिस्ट्रार, प्रशांत राणा का गुरुग्राम से सीजेएम फरीदाबाद, सुनील कुमार का मेवात से भिवानी...
विज्ञापन


सुरिंदर कुमार का सोनीपत से हिसार, तरनजीत कौर का कैथल से झज्जर, राहुल बिश्नोई का पंचकूला से फतेहाबाद, अमित शर्मा का झज्जर से कैथल, लोकेश गुप्ता का रोहतक से मेवात, योगेश चौधरी का रेवाड़ी से झज्जर, रोहित वत्स का पंचकूला से झज्जर, निशांत का नारनौल से सोनीपत, अभिषेक फुटेजा का गुरुग्राम, तरुण सिंघल का फरीदाबाद से पलवल, सुनील कुमार का भिवानी, सुनील कुमार दीवान का कैथल से पंचकूला, मधुलिका का फतेहाबाद से नारनौल, तय्यब हुसैन का रेवाड़ी, राजेश कुमार यादव का फतेहाबाद से झज्जर, नीरू कम्बोज का असंध से रेवाड़ी, अनुदीप कौर भट्टी का एलनाबाद से कैथल, प्रवेश सिंगला का डबवाली से सफीदों, विशाल का सफीदों से बावल, जतिन गर्ग का करनाल से फतेहाबाद, रीतू का इंद्री से डबवाली और रेखा का पलवल से असंध तबादला किया गया है
Trending Videos
विज्ञापन

- फोटो : File Photo
इनके अलावा जिन छह सिविल जज (जूनियर डिवीजन) जजों को एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) जज का चार्ज दे तबादला किया गया है, उनमें अंजलि जैन का गुरुग्राम से पलवल, अनुराधा का सिरसा से करनाल, दीप्ति का रोहतक से जगाधरी, मोनिका का सोनीपत से नारनौल, दुष्यंत चौधरी का चंडीगढ़ से ऐलनाबाद और रमेश चंद्र का दादरी से इंद्री तबादला किया गया है। इनके साथ ही जिन अन्य सिविल जज (जूनियर डिवीजन) जजों के तबादले किए गए हैं। उनमें कविता यादव का गुरुग्राम से रेवाड़ी, मनिका सिंह का सोनीपत से रोहतक, निशा का चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़, इंदु बाला का हिसार से गुरुग्राम, जोगिंदरी का महेंद्रगढ़ से सोनीपत, ईराम हसन का रेवाड़ी से चंडीगढ़, गीतांजलि गोयल का जगाधरी से चंडीगढ़, सीमा का गुरुग्राम से रोहतक, अशोक कुमार का महेंद्रगढ़ से सोनीपत...

हर्ष कुमार सिंह का अंबाला से दादरी, सुनील का फरीदाबाद से एलनाबाद, नमित कुमार का फतेहाबाद से नारनौल, विवेक तोमर का एलनाबाद से गुरुग्राम, तरुण चौधरी का मेवात से जगाधरी, अरुण डाबला का नारनौल से कैथल, प्रदीप कुमार का होडल से पलवल, परदीप कुमार का फिरोजपुर झिरका से फरीदाबाद, कोपल का पलवल से गुरुग्राम और रिशु का कैथल से हिसार तबादला कर दिया गया है। इन सभी न्यायिक अधिकारियों को 8 मई तक इन जगहों पर अपना चार्ज संभाले जाने के भी निर्देश दे दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें