फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे जैसा सीएम होता तो उपद्रवियों को सीधा गोली मरवा देता: मेजर

Sat, 26 Mar 2016 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद।
विज्ञापन
आरएसएस के हरियाणा प्रमुख मेजर करतार सिंह - फोटो : amarujala
विज्ञापन
प्रदेश में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रव रोकने में नाकाम रहने के बाद विपक्ष के निशाने पर आई सरकार को संघ भी बख्शने के मूड में नहीं दिख रहा। आरएसएस के हरियाणा प्रमुख मेजर करतार सिंह ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर केवल प्रचारक हैं और जी-जी की भाषा जानते हैं।
विज्ञापन


आंदोलन के दौरान मेरे जैसा कोई मुख्यमंत्री होता तो उपद्रव करने वालों की टांगें तुड़वा देता। कोई आग लगाता तो उसे गोली मरवा देते। ऐसा हो जाता तो जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान 35 लोग नहीं केवल पांच ही मरते। मेजर करतार सिंह रोहतक में तीन अप्रैल को होने वाले समरसता संत समागम को लेकर अन्नक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा को रोकने में सरकार पर विफल होने के आरोपों पर करतार सिंह ने कहा कि आरक्षण की मांग के बीच आगजनी व लूटपाट का क्या काम था। आंदोलन के दौरान पुलिस ने कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा पुलिस को लाठी व बंदूक किस लिए दी जाती है। जरूरत पड़ने पर इनका प्रयोग करना चाहिए था। आंदोलन के दौरान अधिकारियों को भी देखना चाहिए था कि यहां पर डंडे से काम चल रहा है और यहां पर बंदूक की जरूरत है। लेकिन पुलिस आंदोलन को रोकने में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन


धर्म परिवर्तन केवल धमकी, सरकार पीछे नहीं हटने वाली
झज्जर के छारा में 200 परिवारों द्वारा धर्म बदलने की चेतावनी पर संघ के हरियाणा प्रमुख ने कहा कि यह केवल धमकी दी जा रही है। आंदोलन के दौरान आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी और इस तरह की धमकी से पीछे हटने वाली नहीं है। जाटों को आरक्षण देने पर संघ क्या सोचता है इस पर करतार सिंह ने कहा कि यह मामला संवेदनशील है और इसके वह न तो पक्ष में है और न ही विपक्ष में है। इस मुद्दे को तो केवल विशेषज्ञ ही देखेंगे।

तीन अप्रैल को रोहतक में होगा सम्मेलन
संघ के हरियाणा प्रमुख ने कहा कि तीन अप्रैल को रोहतक में समरसता संत समागम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी लोग अपने घरों से खाना बनाकर लाएंगे और मिल-बैठकर भोजन करके आपसी सद्भावना की शपथ लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें