फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के पास तंबाकू उत्पाद बिके तो इन पर गिरेगी गाज, सख्त फरमान

Fri, 12 Aug 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
सिगरेट - फोटो : getty images
विज्ञापन
विद्यार्थियों को तंबाकू के प्रभावों से बचाने के लिए सेहत विभाग ने शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू मुक्त मुहिम का आगाज किया है। इसके पहले चरण में शहरी क्षेत्र के स्कूल, कॉलेजों व अन्य संस्थाओं के सौ गज के घेरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस काम में समाजसेवी संस्थाओं की मदद ली जाएगी। इस मामले को लेकर तंबाकू कंट्रोल कमेटी की मीटिंग नोडल अफसर एचएस ओबराय की अगुवाई में हुई। मीटिंग में जेनरेशन सेवियर एसोसिएशन के डिवीजन को-ऑर्डिनेटर हरप्रीत सिंह, कलगीधर सेवक जत्थे के प्रधान जेपी सिंह, गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल के उपप्रधान जेपी सिंह और क्षेत्र सचिव जोगिंदर सिंह ने शिरकत की।

ओबराय ने बताया कि सेहत विभाग की सचिव विन्नी महाजन के दिशा निर्देशों के तहत डिप्टी कमिश्नर डीएस मांगट की अगुवाई में मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सिगरेट एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट-2003 की धारा-6बी के तहत किसी भी शिक्षण संस्थान की बाहरी दीवार के सौ गज के घेरे के अंदर कोई भी तंबाकू  उत्पाद नहीं बेचा जा सकता है।
विज्ञापन


नियम का उल्लंघन करने वाले दुकानदार को जुर्माना होगा, साथ ही स्कूल प्रिंसिपल को भी जुर्माना किया जाएगा। क्योंकि स्कूल के पास तंबाकू उत्पाद बेचने से रोकने की जिम्मेदारी उनकी है। इस मौके पर बताया गया कि जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंटरी व सेकेंडरी के साथ भी मीटिंग की जा चुकी है। इस काम के लिए समाजसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। फार्मासिस्ट तंबाकू कंट्रोल सरबजीत सिंह ने स्कूल प्रिंसिपलों से अपील की है कि वे अपने स्कूल के नजदीक जांच करें। साथ ही खामियों को तुरंत दूर करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें