पीजीआई चंडीगढ़ आने वालो मरीजों को एक बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। यह व्यवस्था एडवांस कार्डियक सेंटर में की गई है।
सेंटर में अब किस डाक्टर की ओपीडी है या फिर कौन से डाक्टर कब तक छुट्टी पर रहेंगे, इसका पूरा ब्योरा ओपीडी में एक बोर्ड पर डिस्प्ले होगा।
यह फैसला मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है। इससे मरीजों को आसानी होगी कि वे जिस डाक्टर को दिखाने वाले हैं, वे ड्यूटी पर है कि नहीं।
यह डिमांड काफी दिन से मरीज करते आए हैं। मरीजों को इस बात की जानकारी नहीं मिलती है कि वे जिस डाक्टर को दिखाने जा रहे हैं, वे आएंगे कि नहीं।
इससे दूर दराज से आने वाले मरीज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि यह सुविधा अभी एडवांस कार्डियक सेंटर में ही शुरू की गई है, जबकि न्यू ओपीडी में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। इससे मरीज काफी परेशान होते हैं।