मोहाली में कार से पकड़ा गया 160 किलो सोना
- फोटो : File Photo
एयरपोर्ट रोड पर गांव बाकरपुर से पकड़े गए 160 किलो सोने के मामले की जांच ढीली पड़ गई है। जिस कंपनी का सोना बताया जा रहा था। उसके मालिकों से पुलिस अब तक संपर्क नहीं कर पाई है। जबकि रिमांड में भी पुलिस आरोपियों से कुछ भी नहीं उगलवा पाई है। हालांकि पुलिस का दावा है कि उनकी जांच चल रही है। एयरपोर्ट अथारिटी से संपर्क किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, पता चला है कि पुलिस का अब तक कंपनी के मालिकों से संपर्क नहीं हो पाया है। इसके अलावा कस्टम अधिकारियों से भी संपर्क किया गया है। लेकिन वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब अब तक नहीं मिल पाया है। हालांकि पुलिस अधिकारी पहले ही दावा कर चुके हैं कि फिलहाल उन्होंने तीन और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अगर कंपनी मालिक उचित जवाब नहीं दे पाए तो उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
जिक्रयोग है कि एयरपोर्ट रोड पर सोहाना पुलिस ने मंगलवार को स्पेशल नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने एक क्रेटा कार को चेकिंग के लिए रोका था। जांच के दौरान कार से 160 किलोग्राम सोना बरामद हुआ था। हालांकि उस समय कार में मौजूद लोग उचित जवाब नहीं दे पाए और न ही दस्तावेज पेश कर पाए थे। इसके बाद पुलिस ने उन पर केस दर्ज किया था।