फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब ब्यूरोक्रेसी और पुलिस विभाग में बम्पर तबादले

Thu, 29 May 2014 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताजपोशी के दो दिन बाद ही बड़े पैमाने पर ब्यूरोक्रेटिक फेरबदल कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों में गृह विभाग के प्रमुख सचिव से लेकर 11 जिलों के डीसी शामिल हैं। इनके अलावा डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट के पद पर नई नियुक्ति के साथ ही पंजाब के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी को भी कई एडिशनल चार्ज दिए गए हैं।
विज्ञापन


बेशक कई अधिकारियों के केवल स्थान बदले गए हैं, जबकि पद वही रहे हैं, लेकिन सरकार ने इस बड़े फेरबदल के जरिए अफसरशाही में खलबली जरूर मचा दी है।

फील्ड में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों के इस व्यापक बदलाव को लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं को मिली फीडबैक का नतीजा माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन के जरिए विभिन्न जिलों में तैनात डीसी और एसएसपी की कार्यालयों में मौजूदगी व गैर मौजूदगी चेक किया जाना भी इस बदलाव प्रक्रिया का ही एक हिस्सा था।
विज्ञापन
Trending Videos

जगपाल सिंह गृह विभाग के नए प्रमुख सचिव

बुधवार को जारी हुए आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी जगपाल सिंह को गृह विभाग का प्रमुख सचिव तैनात किया गया है।

वहीं, आईएएस अधिकारी कमल किशोर यादव को जालंधर, अर्शदीप सिंह थिंद को संगरूर, वरुण रूजम को पटियाला, तनु कश्यप को रूपनगर, प्रदीप कुमार अग्रवाल को बठिंडा, अमित ढाका को होशियारपुर, अश्वनी कुमार को श्री मुक्तसर साहिब, सुखविंदर सिंह को पठानकोट, परमिंदर सिंह गिल को मोगा, मंजीत सिंह बराड़ को फाजिल्का, दविंदरपाल सिंह खरबंदा को फिरोजपुर और जसकिरण सिंह को मानसा का डीसी तैनात किया गया है।

बदले गए अन्य आईएएस अधिकारियों में करण अवतार सिंह को प्रमुख सचिव इंवेस्टमेंट प्रमोशन, देवा पंपापथी रेड्डी को वित्तायुक्त कर एवं प्रमुख सचिव उद्योग व वाणिज्य, विनी महाजन को प्रमुख वित्त, विश्वजीत खन्ना को वित्तायुक्त वन एवं वन्य प्राणी, रवनीत कौर को प्रमुख सचिव संसदीय मामले, रोशन सुंकारिया को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एवं भाषा तथा अनुराग अग्रवाल को एमडी पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड तैनात किया गया है।

रमिंदर सिंह को अतिरिक्त कार्यभार

पंजाब के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी रमिंदर सिंह को डायरेक्टर कम सेक्रेटरी इंडस्टीज एंड कॉमर्स का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

साथ ही एमडी पीएसआईडीसी का प्रभार भी उनके पास रहेगा। इनके अलावा आईएएस अधिकारी ए वेणू प्रसाद को सचिव हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट, सीमा जैन को सचिव साइंस टेक्नोलॉजी एवं पर्यावरण, राजी पी श्रीवास्तव को सचिव पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले व जसपाल सिंह को सचिव वित्त एवं योजना, विकास प्रताप को सचिव पर्सोनल, काहन सिंह पन्नू को निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायत, प्रियंक भारती को निदेशक स्थानीय सरकार विभाग, पिरथी चंद को विशेष सचिव एससी, बीसी कल्याण व एसटीसी, परमजीत सिंह को निदेशक एससी, बीसी कल्याण, कविता सिंह को निदेश गर्वनेंस रिफॉर्म्स, बसंत गर्ग को आयुक्त नगर निगम लुधियाना, सी सिबिन को विशेष सचिव गृह मामले और न्याय, अमर प्रताप सिंह विर्क को विशेष सचिव नागरिक उड्डयन, भूपिंदर सिंह को डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट और वरिंदर कुमार शर्मा को मुख्य प्रशासक बठिंडा डेवलपमेंट अथॉरिटी तैनात किया गया है।

वहीं, पीसीएस अधिकारी प्रदीप कुमार को आयुक्त नगर निगम अमृतसर, राजीव पराशर को एमडी पीआरटीसी, संदीप ऋषि को मुख्य प्रशासक अमृतसर डेवलमेंट अथॉरिटी तथा दलविंदरजीत सिंह को आयुक्त नगर निगम बठिंडा के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई है।

2 पुलिस आयुक्तों सहित 14 एसएसपी बदले

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद बुधवार को पुलिस विभाग में भी बड़े स्तर पर फेरबदल सामने आया। बदले गए पुलिस उच्चाधिकारियों में 2 पुलिस आयुक्त, 6 आईजी, 2 डीआईजी सहित लेकर 14 एसएसपी और 2 डीसीपी शामिल हैं।

लुधियाना व जालंधर के पुलिस कमिश्नरों सहित डीसीपी का भी तबादला हुआ है। वहीं, मानसा, नवांशहर, मोहाली, खन्ना, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, फिरोजपुर, फाजिल्का, रोपड़, लुधियाना ग्रामीण, जालंधर ग्रामीण, मानसा व फरीदकोट के एसएसपी बदले गए हैं।

साथ ही जालंधर व पटियाला जोन के आईजी, जबकि रोपड़ एवं लुधियान रेंज के डीआईजी स्थानांतरित हुए हैं। बदले गए डीसीपीज व एसएसपीज में से 6 अधिकारी ऐसे हैं, जिन्हें फिर से अलग स्थानों पर इसी कपेसिटी में नियुक्ति मिल गई है।

कई अन्य पदों पर भी नई नियुक्तियां

बदले गए आईपीएस अधिकारियों में लुधियाना के पुलिस आयुक्त संजीव कालरा को आईजी सिक्योरिटी, जबकि जालंधर के पुलिस आयुक्त ईश्वर सिंह को निदेशक स्टेट नार्कोटिक कंट्रोल ब्यूरो व आईजी पुलिस ट्रेनिंग अकादमी फिल्लौर तैनात किया गया है।

उनकी जगह आरके जयसवाल को जालंधर और कुंवर विजय प्रताप सिंह को लुधियाना पुलिस आयुक्त लगाया गया है। इनके अलावा जे नीलांभरी को डीसीपी लुयियाना व नवीन सिंगला को डीसीपी जालंधर के रूप में नियुक्ति दी गई है।

वहीं, बिक्रमपाल सिंह को बटाला, धनप्रीत कौर को कपूरथला, सनमीत कौर को नवांशहर, हर्ष कुमार बंसल को खन्ना, गुरशरन सिंह को मोगा, कुलदीप सिंह चाहल को श्री मुक्तसर साहिब, गुरप्रीत सिंह तूर को फिरोजपुर, स्वपन शर्मा को फाजिल्का, नरिंदर भार्गव को जालंधर ग्रामीण, वरिंदर सिंह को रोपड़, इंद्र मोहन सिंह को मोहाली, रवचरन सिंह बराड़ को लुधियाना ग्रामीण, भूपिंदर सिंह खटड़ा को मानसा तथा सुखदेव सिंह काहलों को फरीदकोट को एसएसपी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

आईजी, डीआईजी के पदों पर नई नियुक्तियां

अन्य आईपीएस अधिकारियों निर्मल सिंह ढिल्लों को आईजी जालंधर, परमजीत सिंह गिल को आईजी पटियाला, अमरदीप सिंह राय को आईजी विजिलेंस, लोक नाथ आंगरा को आईजी इंटेलिजेंस तथा प्रवीण कुमार सिन्हा को आईजी प्रोविजनिंग लगाया गया है।

मुनीष चावला को डीआईजी रोपड़, नीलाभ किशोर को डीआईजी लुधियाना, आशीष चौधरी को एआईजी पर्सोनल, एस राहुल को एआईजी इंटेलिजेंस, एस भूबती को संयुक्त निदेशक विजिलेंस ब्यूरो तैनात किया गया है।

वहीं, हरजिंदर सिंह को कमांडेंट तीसरी आईआरबी लुधियाना, इंद्रबीर सिंह को एसपी क्राइम चंडीगढ़, हरचरण सिंह बैंस को कमांडेंट चौथी कमांडो बटालियन मोहाली, सुरजीत सिंह को कमांडेंट 75वीं बटालियन पीएपी जालंधर और जसप्रीत सिंह सिद्धू को कमांडेंट 80वीं बटालियन पीएपी जालंधर लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें