चार तस्वीरें पोस्ट की
मजीठिया ने सोशल मीडिया पर कुल चार तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें ऐसे समय में जारी की गई हैं, जब लुधियाना पश्चिम हलके के उपचुनाव का प्रचार बंद हो गया है। मजीठिया ने इससे जुड़ा वीडियो भी जारी करने की बात कही है।
रवजोत बोले-ये जातीय और राजनीतिक साजिश
मंत्री रवजोत ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा कि ये हरकत सिर्फ मेरी नहीं, एक महिला की भी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है। ये सिर्फ निजी हमला नहीं, ये जातीय और राजनीतिक साजिश है। लुधियाना उपचुनाव से ठीक दो दिन पहले ये गिरी हुई हरकत साबित करती है कि हार का डर विपक्ष को उल्टी-सीधी हरकतें करने पर मजबूर कर रहा है। मैं इस घिनौनी साज़िश के लिए इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने जा रहा हूं। एफआईआर भी कराऊंगा और मानहानि का मुकदमा भी करूंगा।