फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: SI की हत्या के चार साल बाद आया फैसला, कोर्ट ने मुख्य आरोपी को माना दोषी, कल सुनाई जाएगी सजा

Thu, 13 Oct 2022 02:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

करीब चार साल तक अदालत में चले इस मामले में 26 गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज किए गए। वकीलों की दलीलें और गवाहों के बयान के आधार पर हत्या के मामले में संदेह का लाभ देते हुए कोर्ट ने संजीव और सुधीर को बरी कर दिया। मगर मुख्य आरोपी नरेश को हत्या का दोषी करार दिया। अब उसे 14 अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गुप्ता की अदालत ने एक सब इंस्पेक्टर की हत्या के आरोपी को दोषी करार दिया है। उसके खिलाफ हत्या सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं। कोर्ट ने संदेह के आधार पर दो आरोपियों को हत्या के आरोप से बरी कर दिया है। दोषी को 14 अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी।

विज्ञापन


15 नंवबर 2018 को धारूहेड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब ठेकेदार की हत्या और दूसरे मामले में वांछित खरखड़ा निवासी नरेश औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलने के बाद सब इंस्पेक्टर रणबीर सिंह पुलिस बल के साथ नरेश की गिरफ्तारी के लिए पहुंचे थे। अलवर बाईपास के निकट पुलिस ने नरेश को घेर लिया। इसी दौरान उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में सब इंसपेक्टर रणबीर के पेट के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी। 

पुलिस ने जवाबी फायरिंग में नरेश को गिरफ्तार कर लिया था। रणबीर को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने नरेश से पूछताछ की तो उसे हथियार उपलब्ध कराने वाले मोदीनगर के संतपुरा गोविंदपुरी निवासी संजीव उर्फ संजू और देहरादून की ईदगाह कॉलोनी निवासी सुधीर उर्फ टिल्लू के नाम सामने आए थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


कोर्ट में हुई 26 लोगों की गवाही
करीब चार साल तक अदालत में चले इस मामले में 26 गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज किए गए। वकीलों की दलीलें और गवाहों के बयान के आधार पर हत्या के मामले में संदेह का लाभ देते हुए कोर्ट ने संजीव और सुधीर को बरी कर दिया। मगर मुख्य आरोपी नरेश को हत्या का दोषी करार दिया। अब उसे 14 अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें