फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बांटने के लिए दौड़ रही है मेल मोटर वैन

विज्ञापन
खाना बांटते इंडिया पोस्ट के कर्मचारी। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। डाक की गाड़ियों से डाक कम खाने के पैकेट ज्यादा निकल रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते डाक विभाग अपने कर्मचारियों के साथ खाना परोसने में लग गया है। अब तक एक लाख लोगों को दोपहर और रात का खाना बांटा गया है। शहर के कई भागों में इंडिया पोस्ट के कर्मचारी और अधिकारी जरूरतमंदों की सेवा में जुटे हुए हैं। हर कोई इनकी सराहना कर रहा है।
विज्ञापन

पोस्टल चंडीगढ़ डिवीजन के आईपीओएस मनोज कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच लोग अपने-अपने घरों में हैं। खासकर दिहाड़ीदार मजदूर, भवन निर्माण से जुड़े वर्कर, रिक्शा चालक और ढाबों में काम करने वाले मजदूर इस समय भूख से परेशान है। इन्हीं लोगों की सेवा में डाक विभाग ने यह बीड़ा उठाया है। शहर के कई भागों में गांव और कॉलोनियों के अलावा कच्ची बस्तियों में भी लंगर की सेवा में जुटे खासतौर पर यह डाक विभाग के कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग को भी काफी ध्यान दे रहा है।
इंडिया पोस्ट ने विकास नगर, मौलीजागरां, कालोनी नंबर चार, धनास, सारंगपुर, सेक्टर 11, 15, पीजीआई, खुड्डाअलीशेर, संजय कालोनी, रायपुरकलां, मक्खनमाजरा सहित शहर के कई भागों में खाना बांटा। यह खाना बांटने का काम गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटियों के अलावा कई गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से हो रहा है। डाक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तैयारी के साथ सामाजिक दूरी बनाकर खाना बांटने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

मनोज कुमार ने बताया कि डाक विभाग ने कोरोना वायरस के दौरान जरूरी दवाइयां और अन्य मेडिकल से जुड़ी वस्तुओं की बुकिंग शुरू की है। इसके अलावा आधार एनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के द्वारा लोगों के घरों में जाकर उन्हें राशि भी प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें