फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘20 के बजाय 19 को हो महावीर जयंती का अवकाश’

Sun, 17 Apr 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
23 से 27 मार्च तक लगातार पांच दिन तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
दिगंबर जैन सोसाइटी सेक्टर- 27 के पदाधिकारियों ने महावीर जयंती पर 20 अप्रैल को दिया जाने वाला अवकाश 19 अप्रैल को घोषित करने की मांग की है। वहीं 19 अप्रैल को अवकाश घोषित करने पर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का उन्होंने धन्यवाद किया है।
विज्ञापन


सोसाइटी के प्रधान नवरत्न जैन महासचिव राजिंदर प्रसाद जैन व अन्य पदाधिकारियों रमेश चंद्र जैन, धर्म बहादुर जैन, आरपी जैन, रविंदर जैन, विनय जैन ने चंडीगढ़ के प्रशासक प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी, सलाहकार व गृह सचिव से भी मांग की है कि चंडीगढ़ में भी इन राज्यों की तरह अवकाश 19 अप्रैल को ही घोषित किया जाए।

उन्होंने कहा है कि पूरे देश में 19 अप्रैल को ही महावीर जयंती मनाई जा रही है। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि 20 अप्रैल के बजाय 19 अप्रैल को ही सार्वजनिक अवकाश को घोषित करें। पदाधिकारियों ने इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह को भी ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें