फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विषकन्या' ने खोले महारक्षक आर्यन के राज

Thu, 30 Oct 2014 04:36 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटीवी पर शुरू होने वाले वीकेंड धारावाहिक महारक्षक आर्यन में मादक विषकन्या बनीं बंगाली अदाकारा रेशमी घोष आज चंडीगढ़ में थीं। इस दौरान उन्होंने शो से और अपने रोल से जुड़े कई राज खोले।
विज्ञापन


रेशमी कहती हैं कि महारक्षक आर्यन एक सीधे साधे युवक की दिलचस्प कहानी है जो अपनी किस्मत खुद लिखेगा और एक सुपरहीरो बनकर उभरेगा।

सांवरिया, ब्लैक जैसी फिल्मों के आर्ट डायरेक्टर और फिल्म मेरीकॉम के डायरेक्टर इस शो के प्रोडक्शन डिजाइनर हैं। आर्यन जीटीवी के सुपरहीरो ट्रायलोजी 'महारक्षक' की पहली कड़ी होगा।

26 एपिसोड के इस सीरियल की शुरुआत एक नवंबर से हर शनिवार और रविवार को शाम 7 बजे शुरू होगी। 13 हफ्ते तक चलने वाले शो के हर एपिसोड में एक नया विलेन होगा। वहीं महारक्षक के नाम तले बनने वाले बाकी दोनों सीरियलों में कहानी और किरदार दोनों ही अलग होंगे।
विज्ञापन

जानिए, रेशमी घोष के बारे में

महारक्षक आर्यन में रेशमी पहली बार एकता कपूर के सीरियल '.. क्योंकि, सास भी कभी बहु थी' में भूमि का किरदार में नजर आईं थीं।

1999 में मिस इंडिया रह चुकी रेशमी कई बंगाली फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 2000 में थियेटर से अभिनय की बारीकियां सीखने के बाद भी जब रेशमी को हिंदी फिल्मों में काम न मिला तो वे मायूस नहीं दिखीं, ब्लकि उनकी चाहत है कि उन्हें कॉमेडी रोल मिले, जिसे वे जरूर करना चाहेंगी।

टीवी पर लगातार 22 धारावाहिकों में नेगेटिव किरदार निभा चुकी रेशमी महारक्षक आर्यन में भी मादक और विष से भरी खलनायिका के रूप में नजर आएंगी।

महारक्षक आर्यन की कहानी

एक सीधा-सादा सा लड़का, जिसकी दुनिया दोस्तों, सपनों, प्रेमिका, परिवार और कैरियर की उम्मीदों से घिरी है। उसे नहीं पता कि बहुत जल्द उसका सामना शैतान से होने वाला है, जिसे हराने के लिए उसे कुछ शक्तियां मिलने वाली हैं। वो शक्तियां जो उसे एक आम लड़के आर्यन से महारक्षक आर्यन बना देंगी।

इंडियन माइथोलॉजी से प्रेरित धारावाहिक 'महारक्षक' में जहां आर्यन अच्छाई का प्रतीक है वहीं त्रिलोकी बुराई का। दुनिया पर राज करने के लिए उसे उस मणि की जरूरत है जिसका रखवाला आर्यन का परिवार है। त्रिलोकी के अलावा सीरियल में कई विलेन हैं जिनमें विषकन्या, छल्ला और कुंभ शामिल हैं।
विज्ञापन

धारावाहिक के कलाकार

आर्यन के किरदार को निभाने वाले कलाकार आकर्षण सिंह अभी सिर्फ 21 साल के हैं। त्रिलोकी के अवतार में दिखेंगे ‘शोभा सोमनाथ की’ में महमूद गजनवी के किरदार से फेमस हुए विक्रमजीत सिंह विर्क।

वहीं विषकन्या का किरदार निभाने वाली रेश्मी घोष सीरियल में सांपों के साथ हुए अपने अनुभव को बेस्ट मानती हैं। आर्यन की दोस्त बनी अबिगेल पांडे अपने किरदार आरजे मनस्वी की ही तरह चुलबुली हैं और खुद को आर्यन की सबसे अच्छी दोस्त कहती हैं।

आर्यन का साथ देने के लिए उसके चाचा अर्जुन हैं। जिन्होंने आर्यन के पिता की मौत के बाद उसे पाला है और वे नहीं चाहते कि आर्यन को सुपरपावर मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें