फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महामंडलेश्वर विजयलक्ष्मी मोनिका का होगा स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-30 स्थित श्री महाकाली मंदिर में शनिवार को महामंडलेश्वर विजयलक्ष्मी मोनिका का भव्य स्वागत किया जाएगा। महामंडलेश्वर की उपाधि मिलने के बाद पहली बार चंडीगढ़ पहुंचने पर मंदिर परिसर में उनका अभिनंदन होगा। मंदिर प्रबंधन ने समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर मोनिका का 14 अगस्त को हरिद्वार स्थित श्री गुरु गोरखनाथ अलख अखाड़ा में पट्टाभिषेक हुआ था। उन्होंने बताया कि वह ज्योतिष के क्षेत्र से जुड़ी हैं और भगवान भोलेनाथ में आस्था रखती हैं। वह सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के साथ महिलाओं और बेटियों के सम्मान व अधिकारों के लिए भी काम कर रही हैं। मंदिर प्रधान जितेंद्र जौहर ने बताया कि महामंडलेश्वर मोनिका का मंदिर से पुराना जुड़ाव है। उपाधि मिलने के बाद पहली बार उनके स्वागत को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें